२१ फरवरी को दंड सुनाया जाएगा
२६ वर्षों के पश्चात यदि आरोपी को दोषी ठहराया जा रहा हो, तो क्या इसे न्याय कहा जा सकता है? – संपादक

रांची (झारखंड) – केंद्रीय अन्वेषण विभाग के (सीबीआय के) विशेष न्यायालय ने बिहार के चारा घोटाले के ५ वे प्रकरण मे, अर्थात् ‘डोरंडा ट्रेजरी’ से (डोरंडा तिजोरी से)अनधिकृत पद्धति से १३९ करोड ५० लाख रुपये निकाले जाने की घटना मे बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव को दोषी ठहराया है।इस घटना मे लालूप्रसाद यादव को कितने वर्षों की सजा होगी या उन्हे जमानत प्राप्त होगी अथवा नही? इस का निर्णय २१ फरवरी को होगा, ऐसा कहा जा रहा है। इस घटना मे अन्य २४ आरोपीयों की निर्दोष मुक्तता की गर्इ है, तो ३४ जनों को ३ वर्षों की सजा सुनार्इ गर्इ है। लालूप्रसाद यादव के साथ ४१ दोषीं को सजा दी जाएगी।
Fodder scam: RJD chief Lalu Prasad Yadav convicted of fraudulent withdrawal from Doranda treasury by a CBI Special Court in Ranchi pic.twitter.com/J9AvvhmOjk
— ANI (@ANI) February 15, 2022
चारा घोटाला के कुल ५ प्रकरणों मे लालूप्रसाद यादव को आरोपी बनाया गया था। इससे पूर्व ४ प्रकरणोंका निर्णय देकर न्यायालय ने सभी प्रकरणों मे उन्हें दोषी ठहराकर सजा सुनार्इ है।अब दिया गया निर्णय ५ वे प्रकरण का है। यह घोटाला १३९ करोड ५० लाख रुपयों का है। वर्ष १९९६ मे दर्ज किए गए इस गुनाह मे १७० जन आरोपी थे। इनमे से ५५ जनों की मृत्यू हो चुकी है, तो ७ आरोपीयों को सीबीआय ने सरकारी गवाह बनाया है।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court