
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर एवं द्रुत गति के गेंदबाज शोएब अख्तर के ज्येष्ठ भ्राता शाहिद अख्तर की अंत्येष्टि के समय आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी उपस्थित थे, ऐसे चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर प्रसारित हुए हैं । इसमें लश्कर-ए-तैयबा का उपप्रमुख सैफुल्ला कसूरी तथा ‘पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग’ (पी .एम .एम .एल .) दल से संबंधित कुछ नेता उपस्थित होने का दावा किया गया है , किंतु इस चलचित्र की संपुष्टि नहीं हो सकी है । सैफुल्ला कसूरी २२ अप्रैल २०२५ के दिन पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण के षड्यंत्र में सम्मिलित था । पी .एम .एम .एल . दल पर दीर्घकाल से यह आरोप लगता रहा है कि यह लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित व्यक्तियों का राजनीतिक मंच है ।
अब तक शोएब अख्तर अथवा उसके परिवार की ओर से इस विवाद पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सम्मुख नहीं आई है । दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने भी इस चलचित्र के विषय में कोई वक्तव्य नहीं दिया है ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।