अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान में ‘इस्लामिक स्टेट’ के ठिकानों पर ड्रोन आक्रमण के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आरोप ।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पिछले सप्ताह अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की सेना ने पाकिस्तान के दो प्रांतों में स्थित इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया था । इन आक्रमणों के बाद पाकिस्तान में यह दावा किया जा रहा है कि भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर ड्रोन अफगानिस्तान भेजे एवं बाद में उनका उपयोग पाकिस्तान के विरुद्ध किया गया । इस संबंध में जब पत्रकार अबसार आलम ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से एक कार्यक्रम में प्रश्न पूछा, तो उन्होंने कहा कि “इसमें १०० प्रतिशत सच्चाई हो सकती है । मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है । मेरा तो मानना है कि भारत छिपाकर नहीं, बल्कि खुले तौर पर भी अफगानिस्तान को हथियार भेज रहा होगा ।”
पिछले सप्ताह भारत ने अफगानिस्तान को ५ टन दवाइयां भेजी थीं । इसमें कोई नई बात नहीं है, क्योंकि भारत मानवीय सहायता के रूप में समय-समय पर अफगानिस्तान को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराता रहा है । इसी क्रम में पिछले सप्ताह भी दवाइयां भेजी गई थीं । भारत द्वारा दवाइयां भेजे जाने के अगले ही दिन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा तथा बलूचिस्तान में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी ठिकानों पर ड्रोन आक्रमण हुए । इसी आधार पर पाकिस्तान ने दवाइयों की खेप को ड्रोन हमलों से जोडते हुए यह आरोप लगाया ।
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।