Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर आक्रमणों का सिलसिला शुरू !

गोपालगंज (बांग्लादेश) – जिले के काशियानी क्षेत्र में अल्पसंख्यक हिन्दू परिवार के ४ सदस्यों पर आक्रमण किए जाने की जानकारी ‘बांग्लादेश मायनौरिटी वौच’ नामक संगठन ने दी । बताया जा रहा है कि यह आक्रमण पडोसी मुस्लिम परिवार के साथ राष्ट्रीय चुनाव में मतदान को लेकर हुए पुराने विवाद के कारण हुआ । पडोस में रहने वाला अजिबर मोल्ला, जो यूनियन परिषद का सदस्य है, उसने अपने साथियों के साथ हिन्दू परिवार पर लाठियों तथा स्थानीय रूप से निर्मित हथियारों से आक्रमण किया ।

यह घटना २५ जून की दोपहर काशियानी उपजिला के बेथुरी यूनियन अंतर्गत रामडिया ईस्ट पारा गांव में हुई । घायलों में क्षितीश बिस्वास ( ६५वर्ष), उनकी पत्नी तुलसी बिस्वास ( ५०वर्ष), पुत्री इति रानी बिस्वास ( ३० वर्ष) तथा उनका नाती देबराज बिस्वास ( १५ वर्ष) सम्मिलित हैं । इस प्रकरण में पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है ।