
धनबाद (झारखंड) — ‘भारत कोकिंग कोल लिमिटेड’ के कर्मचारी रहे अपने पिता की हत्या करवाकर उनकी जगह अनुकंपा आधार पर नौकरी प्राप्त करने का प्रयास करने वाले पुत्र को पुलिस ने बंदी बनाया । पुत्र ने अपने पिता की हत्या के लिए २ व्यक्तियों को सुपारी दी थी । पुलिस ने उन दोनों को भी बंदी बनाया । धनबाद ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि मृतक तुलेश्वर नोनिया के पुत्र विजय चौहान के साथ अमित सिंह तथा अखिलेश मल्लाह नामक दो भाडे के हत्यारों को इस हत्या के प्रकरण में बंदी बनाया ।
नोनिया बारोरा स्थित कोयला खदान में मजदूर के रूप में कार्यरत थे । उनकी सेवा के केवल २ वर्ष शेष थे । उनका पुत्र विजय चौहान अपने पिता की मृत्यु के पश्चात अनुकंपा आधार पर खदान में स्थायी नौकरी प्राप्त करना चाहता था । इसी उद्देश्य से उसने अपने पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा । चौहान ने हत्या के लिए अपने साथियों को १० लाख रुपये देने का प्रस्ताव दिया था; हालांकि हत्या से पूर्व कोई अग्रिम राशि नहीं दी गई थी ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु