| गोशाला की ओर से गायों के विषय में इस प्रकार की लापरवाही होती होगी, तो ऐसे संचालकों पर गुनाह प्रविष्ट कर उन्हें कारावास में डालना चाहिए ! साथ ही ऐसा मध्यप्रदेश के अन्य गोशालाओं में तो नहीं होता ? इस ओर देखना चाहिए ! – संपादक |

भोपाल (मध्यप्रदेश) – भोपाल जिले के बैरसिया गांव की एक गोशाला के पास गायों के मृतदेह और कंकाल मिले हैं । यह संख्या १०० से अधिक होने की बताई जा रही है । इसकी जानकारी मिलने के बाद गोशाला के पास कुछ हिन्दू संगठनों ने निषेध मोर्चा निकालकर गोशाला संचालकों के विरोध में कार्यवाही करने की मांग की ।
MP: Several cows found dead near Bhopal; cowshed management booked#Bhopal #MadhyaPradeshhttps://t.co/mSJ8lltqp1
— India TV (@indiatvnews) January 31, 2022
गोशाला की संचालिका के विरोध में शिकायत का आदेश !
भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने बैरसिया गांव में आकर घटना स्थल को देखा और गोशाला संचालिका निर्मला शांडिल्य के विरोध में शिकायत प्रविष्ट करने का आदेश दिया । साथ ही जिला कार्यकारी अधिकारियों को गोशाला संचालन का दायित्व सौंपा गया है ।
लवानिया ने बताया कि, गायों के मृतदेहों के अंतिम संस्कार में लापरवाही करने का दिखाई दिया है । गायों का अंतिम संस्कार शास्त्रीय पद्धति से करना पडता है; लेकिन यहां ऐसे ना करते हुए उन्हें खुले में फेंका गया है । यह अत्यंत अशोभनीय है । जिस गायों की हाल ही में मृत्यु हुई है, उनका शवविच्छेदन (पोस्टमार्टम) चालू है ।
काँग्रेस की ओर से भाजपा पर टिप्पणी
काँग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप किया है कि, गोशाला की संचालिका निर्मला शांडिल्य भाजपा की नेता हैं । भोपाल जिल में अनेक वर्षों से शांडिल्य की गोशाला में गायों की हड्डियों और चमडे का व्यापार चालू था । इस कारण उनके विरोध में गोहत्या की शिकायत प्रविष्ट होनी चाहिए, गायों की हड्डियोें के व्यापार की जांच की जानी चाहिए और पिछले कुछ वर्षों में गोशाला को जो अनुदान मिला, उसकी भी जांच की जानी चाहिए, ऐसी मांग सिंह ने शासन से की है । (१.२.२०२२)
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !