Ram Mandir donation theft : श्रीरामलला की मूर्ति साकार करनेवाले शिल्पी अरुण योगिराज की प्रतिक्रिया ।

अयोध्या के श्रीराममंदिर में दान की चोरी का प्रकरण

श्री. अरुण योगीराज

मैसूर (कर्नाटक) – अयोध्या के श्रीराममंदिर में हुई दान की चोरी के प्रकरण में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीरामलला की मूर्ति साकार करनेवाले शिल्पी श्री. अरुण योगीराज ने कहा, ‘‘इस घटना के कारण देश-विदेश के करोडों भक्तों को बडा झटका लगा है ।’’ अयोध्या के संदर्भ में स्वयं का अनुभव बताते समय उन्होंने श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र प्रबंधन के पदाधिकारियों का विशेषकर महासचिव श्री. चंपत राय का समर्थन करते हुए कहा कि चंपत राय सत्यनिष्ठता एवं प्रामाणिकता के प्रतीक हैं । इस प्रकरण के अन्वेषण के उपरांत सच्चाई सामने आएगी ।