Panjab Drugs : पंजाब में ८३१ मादक पदार्थ मिलने वाले स्थानों पर छापे – २२७ तस्करों को बंदी बनाया ।

‘नशामुक्त पंजाब’ अभियान के अंतर्गत राज्यव्यापी कार्यवाही । बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकडे गए ।

मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल (मादक पदार्थों की तस्करी) का शासन है, इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे ! – Donald Trump

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने ट्रम्प को करारा प्रत्युत्तर दिया है । उन्होंने स्पष्ट किया कि मेक्सिको अन्य देशों के आंतरिक प्रकरणों में हस्तक्षेप को पूरी तरह से अस्वीकार करता है । मेक्सिको एक स्वतंत्र एवं संप्रभु (Sovereign) देश है । यहां सहयोग किया जा सकता है; परंतु हस्तक्षेप नहीं ।

US Attack Venezuela : अमेरिका का वेनेजुएला पर प्रक्षेपास्त्रों (मिसाइलों) द्वारा आक्रमण !

अमेरिका के सी.बी.एस. न्यूज समाचार वाहिनी के अनुसार, ट्रम्प ने वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों तथा अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर आक्रमण करने का आदेश दिया था । ‘वेनेजुएला अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करता है । इस प्रकरण में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भी सम्मिलित हैं’ , ऐसा आरोप ट्रम्प ने लगाया था ।

Sunburn Festival Mumbai : ‘सनबर्न फेस्टिवल’ में ४० सहस्त्र लोगों के लिए खुले मैदान में मदिरा सेवन की अनुमति कैसे दी गई ?

इस पर न्यायालय ने कहा, ‘अगर १००० लोग मद की अवस्था में होंगे, तो २०० पुलिसकर्मी कानून तथा व्यवस्था कैसे बनाए रखेंगे ? हमें रोकथाम के उपाय करने हैं, चिकित्सा के नहीं । कुछ भी हो सकता है । लोग मद की अवस्था में खुले में नहीं घूम सकते ।

Banish Sunburn : ‘सनबर्न’ की नशाखोरी के प्रति जानबूझकर नजर अंदाज करने वाले ‘झारी में से शुक्राचार्य’ खोजें !

विविध संगठनों द्वारा अनेक आंदोलनों, प्रदर्शनों एवं ज्ञापनों के उपरांत भी व्यसनाधीनता को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों को निर्बाध अनुमति मिलती है, यह निषेधार्ह है ।

‘Sunburn Festival’ के आयोजकों को ‘नशाविरोधी संघर्ष अभियान’ की ओर से वैधानिक सूचना !

कार्य योजना प्रस्तुत न करने पर कार्यक्रम के स्थगन तथा कार्यवाही हेतु याचिका प्रविष्ट करने की चेतावनी !

AIIMS Study : देश में १३ वर्ष की आयु से ही बच्चों में तंबाकू, धूम्रपान, मद्यपान आदि व्यसन आरंभ होते हैं !

क्या ऐसे बालक देश के आदर्श नागरिक बन सकते हैं ? इसके लिए जनता को साधना न सिखाने वाले अभी तक के सभी दलों के शासक ही उत्तरदायी हैं !

Sunburn : युवा पीढी को नशा के गड्ढे में धकेलने वाले विवादास्पद ‘सनबर्न उत्सव’ को प्रतिबंधित किया जाए ! – नशा विरोधी संघर्ष अभियान

पूर्ण रूप से शासन का कर–अपव्यय करने वाले तथा युवा पीढी को नशाप्रवृत्ति के लिए प्रोत्साहित करने वाले ‘सनबर्न उत्सव’ को प्रशासन ने अनुमति क्यों प्रदान की ? – यह प्रश्न नशा विरोधी संघर्ष अभियान में उपस्थित लोगों ने किया ।

Punjab Terrorist Plot Busted : पंजाब में आतंकवादी षड्‌यंत्र विफल : १० लोगों को बंदी बनाया !

मलेशिया से आई.एस.आई. के निर्देशों पर ग्रेनेड द्वारा आक्रमण संचालित होने वाला था l 

Mumbai SUNBURN : मुंबई में होनेवाले ‘सनबर्न’ महोत्सव के विरोध में जिलाधिकारी से शिकायत !

पाश्चात्त्यों का अंधानुकरण कर युवा पीढी को दिशाहीन बनानेवाले ‘सनबर्न’ के विरोध में ज्ञापन प्रस्तुति करनी ही क्यों पडती है ? क्या प्रशासन युवा पीढी का हित-अहित नहीं जानता ?