|

वाशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के द्वीपीय देश वेनेजुएला की राजधानी काराकस नगर पर २ जनवरी की रात्रि को प्रक्षेपास्त्रों द्वारा आक्रमण किया । प्रथम आक्रमण स्थानीय समयानुसार रात्रि २ बजे किया गया । अमेरिका के सी.बी.एस. न्यूज समाचार वाहिनी के अनुसार, ट्रम्प ने वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों तथा अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर आक्रमण करने का आदेश दिया था । वेनेजुएला सरकार ने इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है । ‘वेनेजुएला अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करता है । इस प्रकरण में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भी सम्मिलित हैं’ , ऐसा आरोप ट्रम्प ने लगाया था । अमेरिका ने वेनेजुएला के मादक पदार्थ ले जाने वाली अनेक नौकाओं को अब तक लक्ष्य किया था । उस समय विभिन्न आक्रमणों में १०५ व्यक्ति मारे गए थे ।
🚨 Trump claims President Maduro is in custody 🚨
🇺🇸 The US has launched missile strikes on 🇻🇪 Venezuela, with fighter jets targeting key military bases.
💥 The operation was ordered by Donald Trump, citing large-scale drug trafficking from Venezuela to the US.
❓ While Trump… pic.twitter.com/pUJ7CjU31Q
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 4, 2026
१. इस आक्रमण के अनेक चलचित्र (वीडियो) प्रसारित हुए हैं । एक चलचित्र में अमेरिका के १० विमान वेनेजुएला के एक नगर के ऊपर अल्प ऊंचाई पर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
२. काराकस नगर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लगभग १० विमान दिखाई दिए । नगर के अनेक भागों में भीषण ध्वनियां सुनाई दे रही हैं तथा कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति खंडित हो गई है ।
३. विस्फोटों के पश्चात नगर के विभिन्न भागों के लोग भयभीत होकर मार्गों पर आ गए ।
४. ट्रम्प सरकार द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के उत्तर में वेनेजुएला बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों को बंदी बना रहा है ।
५. वेनेजुएला में आपातकाल लागू कर दिया गया है ।
राष्ट्रपति मादुरो को बंदी बनाने का ट्रम्प का दावा

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका ने बंदी बना लिया है, ऐसा दावा ट्रम्प ने किया है । मादुरो तथा उनकी पत्नी लुप्त (बेपता) हैं, ऐसी सूचना वेनेजुएला के रक्षामंत्री ने दी है । उनके जीवित होने का प्रमाण देने की मांग अमेरिका से की गई है ।
वेनेजुएला पर आक्रमण करने के पीछे अमेरिका का स्वार्थ
१. विगत अनेक दशकों से अमेरिका तथा वेनेजुएला के मध्य तनाव चल रहा है । वर्ष १९७६ में वेनेजुएला ने वहां के तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया । इसके कारण यदि विदेशी प्रतिष्ठानों को वेनेजुएला से तेल निकालना हो, तो उन्हें वहां के शासकीय तेल प्रतिष्ठानों के अधीन होकर कार्य करना पड़ता था । इससे अमेरिकी तेल प्रतिष्ठानों को वेनेजुएला से तेल प्राप्त करना कठिन हो गया ।
२. राष्ट्रपति ट्रम्प तथा राष्ट्रपति मादुरो के मध्य संबंध बिगड़ गए हैं । ट्रम्प वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं । इसलिए वे विभिन्न प्रकार से मादुरो पर दबाव बना रहे हैं, ऐसा भी कहा जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकास्वदेश की हानि करने वाले देश को अमेरिका क्षमा नहीं करता, इसके विपरीत विगत ७८ वर्षों से पाकिस्तान द्वारा होने वाली हानि को भारत नहीं रोक सका, यह वास्तविक स्थिति है ! सरकार को अमेरिका के समान आक्रामक होकर अब तो पाकिस्तान को नष्ट करने का संकल्प लेना चाहिए ! |
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !
Trump Netanyahu Dispute : लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल आक्रमणों को लेकर ट्रंप एवं नेतन्याहू के बीच विवाद !
खाद्य एवं औषधि विभाग की राज्यभर में गुटखा माफियाओं पर छापेमारी