मलेशिया से आई.एस.आई. के निर्देशों पर ग्रेनेड द्वारा आक्रमण संचालित होने वाला था l

लुधियाना (पंजाब) – पंजाब पुलिस ने मलेशिया से संचालित होने वाला ग्रेनेड आक्रमण के षड्यंत्र को विफल कर दिया । इस समय १० लोगों को बंदी बनाया गया है । यह समूह पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. (‘इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस’ के निर्देशों पर मलेशिया से चलाया जा रहा था । आतंकवादी पंजाब के भीडभाड वाले क्षेत्रों में विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे । १३ नवंबर को पुलिस ने इस अभियान के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया ।
Terror plot foiled in Punjab – 10 arrested.
Punjab Police busted a grenade-attack module backed by Pakistan’s ISI.
The accused were coordinating with Pakistan-based handlers through operatives in Malaysia
A major attack has been prevented.
PC: @state_sentinel pic.twitter.com/P1fu02DTxi— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 14, 2025
१. पुलिस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान में अपने संचालकों के निरंतर संपर्क में थे । मलेशिया में रह रहें ३ लोग – ‘अजय’ उर्फ ‘अजय मलेशिया’, जैस बेहबाल तथा पवनदीप – संदेश और निर्देश पहुंचा रहे थे । इन तीनों के विरुद्ध ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है । ये तीनों मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के निवासी हैं तथा वर्तमान में मलेशिया में रहते हैं । उनका आई.एस.आई. से सीधा संबंध होने का उजागर हुआ है । (केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सहायता से पंजाब पुलिस को इन देशद्रोहियों को भारत लाकर फांसी का दंड दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए ! – संपादक)
In a major breakthrough, Ludhiana Commissionerate Police busts an ISI-#Pakistan backed grenade attack module and arrests 10 key operatives of foreign-based handlers.
Preliminary investigation reveals that the accused were in contact with #Pak-based handlers through three… pic.twitter.com/lYsP0yXNCT
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 13, 2025
२. मुक्तसर में कुलदीप सिंह को बंदी बनाने के उपरांत इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ । इसके पश्चात पुलिस ने शेखर एवं अजय को भी बंदी बनाया है ।
३. तीनों से पूछताछ के आधार पर अमरिका सिंह, परमिंदर उर्फ ‘छीरी’ एवं विजय को भी बंदी बनाया गया । उनके साथ फरीदकोट तथा श्रीगंगानगर से सुखजीत सिंह उर्फ सुख बरार, सुखविंदर सिंह, करणवीर सिंह उर्फ विक्की एवं साजन कुमार उर्फ संजू को भी बंदी बनाया गया है । ये सभी स्थानीय स्तर पर आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) एवं वाहक (ट्रांसपोर्टर) के रूप में काम कर रहे थे ।
मादक (नशीले) पदार्थों के नेटवर्क का आगे हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए उपयोग !
लुधियाना के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने बताया कि पूछताछ से यह स्पष्ट हो गया है कि मलेशिया के सूत्रधार पहले नशीले पदार्थों के नेटवर्क का प्रयोग कर रहे थे । पश्चात इसी मार्ग का उपयोग करके हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति श्रृंखला एवं आक्रमण की तैयारी की गई । |
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया