|

चंडीगढ़ – पंजाब को नशामुक्त करने के अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने १७ जनवरी २०२६ को पूरे राज्य में खोज अभियान चलाया । इस दिन राज्य के २८ जिलों में ८३१ मादक पदार्थ मिलने वाले स्थानों पर छापे मारे गए । इस कार्यवाही में २२७ मादक पदार्थ तस्करों को बंदी बनाया गया । इस प्रक्रिया में बडी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध राशि पकडी गई । यह कार्यवाही मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार की गई । राज्य में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान का यह ३२२ वां दिन था ।
१. राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान की विस्तृत जानकारी दी । १ मार्च से शुरू हुए इस अभियान के परिणाम दिखाई दे रहे हैं और अब तक ४५ सहस्त्र २८ मादक पदार्थ तस्करों को बंदी बनाया गया है, ऐसा उन्होंने बताया ।
२. इस अवधि में पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित ३१ सहस्त्र ३७० अपराध प्रविष्ट किए हैं ।
३. विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि, निवारण नीतियों के अंतर्गत राज्यभर में ९० सहस्त्र से अधिक मादक पदार्थों की लत में फंसे व्यक्तियों को नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है ।
संपादकीय भूमिका‘नशायुक्त पंजाब’ बनने के लिए उत्तरदायी लोगों को पहले कारगर में डालना चाहिए । |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !