सनातन के प्रथम अंग्रेजी ‘ई-बुक’ का वाराणसी में लोकार्पण !

चैत्र नवरात्रि के पवित्र पर्वकाल में वाराणसी के ‘अखिल भारतीय धर्मसंघ शिक्षा मंडल’ के महामंत्री श्री. जगजीतन पांडे के शुभहस्तों से ‘इम्पॉर्टन्स ऑफ पर्सनैलिटी डिफेक्ट रिमूवल एंड इन्कलकेटिंग वर्च्यूज्’ इस सनातन के अंग्रेजी भाषा के ‘ई-बुक’ का लोकार्पण किया गया ।

वामपंथियों की शिक्षापद्धति के कारण आज की पीढी मुगलों को ही उनका आदर्श मानती है ! – जगजीतन पांडेय, महामंत्री, अखिल भारतीय धर्मसंघ शिक्षा मंडल

हिन्दू राष्ट्र की स्थापना केवल मत नहीं, अपितु व्रत बनना चाहिए । राष्ट्र और धर्म पर मंडरा रहे संकट के समय धर्म के पक्ष में रहना, हम सभी का दायित्व है । वर्ष २०२५ के पश्चात सत्त्वगुणी हिन्दुओं द्वारा भारत में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना होगी ।

हिन्दू राष्ट्र की स्थापना विश्वकल्याण के लिए – सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति

आज हिन्दुओं की जो भी कुछ समस्याएं हैं, उनका हम संगठित शक्ति से ही हल ढूंढ सकते हैं । अतः सनातन धर्म वट वृक्ष की शाखाएं भले ही अनेक हों; परंतु हमें एकत्रित होकर ही कार्य करना होगा’’, ऐसा मार्गदर्शन हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने किया ।

कश्मीरी हिन्दुओं के सुरक्षित पुनर्वसन करने के लिए कश्मीर में स्वतंत्र रूप से ‘पनून कश्मीर’ नाम से स्वतंत्र प्रदेश निर्माण करें ! – हिन्दू जनजागृति समिति

कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार ‘वंशसंहार’ के अंतर्गत आने चाहिए । कश्मीरी हिन्दुओं पर अनगिनत अत्याचार करनेवालों पर अपराध प्रविष्ट कर उनपर कानूनी कार्यवाही करने के लिए न्यायिक पंच की नियुक्ति की जाए । आदि अनेक मागें की गई ।

‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ रामराज्य का संकल्प लेने जुटे हिन्दू संगठन !

हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत पू. निलेश सिंगबाळजी ने सभी हिन्दुत्ववादी संगठनों को एकजुट होकर रामराज्य लाने के लिए प्रयास करने का आवाहन किया । इस शोभायात्रा में ‘जय श्री राम जय-जय श्री राम’, ‘जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम्’ आदि अनेक नारे दिए गए ।

देवबंद (उत्तरप्रदेश) स्थित इस्लामी शिक्षा आस्थापन से बांगलादेशी युवक को बनाया बंदी !

आतंकवाद विरोधी अधिकारियों द्वारा यहां के ‘दरुल उलूम’ शिक्षा संस्था से शिक्षा प्राप्त एक बांगलादेशी युवक को बंदी बनाया गया है । वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यहां पढ रहा था । इस युवक से बांगलादेशी चलन, किताबें तथा कुछ दस्तावेज जप्त किए गए हैं ।

देश के न्यायालयों से हाथ में तुला (तराजू) धारण करनेवाली महिला की मूर्ति हटाकर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करें !

ऐसी मांग क्यों करनी पडती है ? सरकार स्वयं इसपर विचार कर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करें !

उत्तरप्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगे ११ सहस्र भोंपू उतारे !

उत्तरप्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे ११ सहस्र भोंपू निकाले गए हैं, ३५ सहस्र धार्मिक स्थलों पर लगे भोंपुओं की आवाज की सीमा निश्चित कर दी गई है । पिछले ४ दिनों में पुलिस ने यह कार्यवाही की है ।

ज्ञानवापी मस्जिद के आंतरिक भाग का सर्वेक्षण एवं चित्रिकरण नहीं होने देंगे ! 

न्यायालय के आदेश को न मानते हुए ‘अंजुमन इंतजामिया’ मस्जिद संगठन की चेतावनी ! 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी के कारण छात्रों में प्रचंड आक्रोश !

यह निश्चित है, कि हिन्दुओं में आत्मघाती धर्मनिरपेक्षता एक दिन उन्हें विनाश की खाई में धकेलेगी !