परिसर के सरोवर में मुसलमानों के आने-जाने पर हिन्दुओं में रोष ।
आने वाले मुसलमानों के लिए गोमूत्र स्नान अनिवार्य करने की चेतावनी ।
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां स्थित हिन्दुओं के धार्मिक स्थल ‘श्री गोगा मढी’ को मनोरंजन स्थल में परिवर्तित किए जाने का हिन्दुओं ने विरोध किया है । हिन्दू संगठनों का आरोप है कि गोगा मढी परिसर में स्थित ‘गोरक्ष गंगा सरोवर’ को ‘फन पॉइंट’ (मौज-मस्ती का स्थान) बना दिया गया है। हिन्दुओं के इस तीर्थस्थल पर मुसलमानों की आवाजाही बढने से इसकी धार्मिक पवित्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है, ऐसा आरोप ‘गोगा मढी सुधार सभा’ के अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी ने लगाया है ।
🕉️ Sacred Site Under Threat? Anger Erupts at Shri Goga Madhi 🚨
Saharanpur (Uttar Pradesh): Hindu organisations have opposed the conversion of the revered Shri Goga Madhi pilgrimage site into a recreational "fun point."
Devotees allege that the religious sanctity of the… pic.twitter.com/hYP7IiStYs
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 13, 2026
इस विषय में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है । इस संबंध में ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि ने सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया, किंतु उनसे बात नहीं हो सकी ।
हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा शुद्धिकरण अनुष्ठान
मुसलमानों के प्रवेश के बाद वहां स्थापित ‘जाहरवीर गोगाजी महाराज’ की प्रतिमा का शुद्धिकरण एवं पूजन किया गया । इस विषय में अनिल प्रताप सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष ‘गोरक्ष गंगा सरोवर’ का उद्घाटन किया था । यह स्थान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है । हमारी समिति से कोई चर्चा किए बिना इस सरोवर का स्वरूप बदल दिया गया, जिससे यह धार्मिक स्थल के स्थान पर मनोरंजन केंद्र जैसा प्रतीत होने लगा है । इसके लिए नगर निगम प्रशासन उत्तरदायी है ।
दोनों प्रवेशद्वारों पर ‘गोमूत्र परियोजना’ स्थापित करने की तैयारी ।
सैनी ने प्रशासन से मांग की कि इस धार्मिक स्थल में प्रवेश केवल सनातन धर्म के अनुयायियों तक सीमित रखा जाए । यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो बडा आंदोलन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थल के दोनों प्रवेशद्वारों पर ‘गोमूत्र परियोजना’ स्थापित करने की तैयारी की जा रही है । इन द्वारों से प्रवेश करने वाले किसी भी मुसलमान व्यक्ति के लिए गोमूत्र स्नान अनिवार्य किया जाएगा। इस अभियान के लिए गांव-गांव संपर्क किया जाएगा । आवश्यकता पडने पर वे स्वयं बंदी बनने के लिए भी तैयार हैं ।

Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।