अन्य सुविधाओं की भी भारी अनुपलब्धता एवं सुरक्षा संदिग्ध !

पुणे, १२ जून (वार्ता) – पुणे जिले के प्रमुख एवं पुराने स्वारगेट बस स्थानक पर नाली का गंदा पानी निकासी (सीवेज) की व्यवस्था ठीक न होने के कारण पानी की मुख्य टंकी के समीप पानी भर गया है । इसलिए उस पानी की टंकी को बंद कर दिया गया है । परिसर में चार पेयजल शीतलक हैं, जिनकी जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि केवल १ ही चल रहा था । इस संबंध में संबंधित आगार प्रमुखों से दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि ने जब पूछा तो उन्होंने कहा, “ये रोटरी क्लब वालों ने लगवाए थे, वे जब आएंगे तो उन्हें सूचित कर देंगे ।” (ऐसा उत्तर देने वाले नहीं चाहिए; संबंधित अधिकारियों को त्वरित सूचित कर शीतलक की मरम्मत कराने वाले एवं यात्रियों की सुविधाओऺ का ध्यान रखने वाले अधिकारी चाहिए ! — संपादक)
१. दिन की तीव्र ऊष्णता में पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का अनुचित लाभ उठाकर बाहरी विक्रेता तथा स्थानक के मध्य पानी बिक्री करनेवाले यात्रियों को १५ रुपये की बोतल २० रुपये में बेच रहे हैं । ऐसे विक्रेताओं पर बस स्थानक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते । इसलिए यात्रियों को अनुचित अत्याचार सहना पडता है । इस संबंध में आगार प्रमुखों से पूछा तो उन्होंने उत्तर दिया, “हमें जब असंतुष्टता की सूचना मिलती है तब ही हम कार्रवाई करते हैं ।” (यह यात्रियों के प्रति अतिशय उत्तरदायित्वहीन व्यवहार है । इससे विक्रेताओं एवं अधिकारियों के बीच आर्थिक सांठगांठ की शंका उठना अपरिहार्य है ? यदि न उठे तो आश्चर्य ही होगा ! — संपादक)
२. इस बस स्थानक के शौचालयों से दुर्गंध पूरे परिसर में प्रसारित हो रही है । इस संबंध में स्थानक अधिकारियों से पूछा गया तो उनका उत्तर था, “टिकट मूल्य में २ रुपये की वृद्धि करने पर स्वच्छता के लिए नया ठेकेदार लगाया जाएगा ।”
३. बस स्थानक के परिसर में कई जगह गड्ढे हैं ।
४. ‘नो पार्किंग’ (वाहन न खडा करें) के फलक के ठीक आगे ही दोपहिया एवं चारपहिया वाहन खडे किए गए थे । (ऐसे करने वाले निजी वाहन चालकों पर आर्थिक दंड क्यों नहीं लगाया जाता ? — संपादक)

अन्य असुविधाएं
१. ‘हिरकणी कक्ष कहां है ?’ जैसी सूचना देने वाला कोई फलक नहीं होने के कारण यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती ।
२. बस स्थानक से गाडियां समय पर न निकलने के आरोप अधिक हैं । इसलिए यात्रियों को धूप में लंबे समय तक यात्री वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, ऐसा अप्रसन्न यात्रियों ने बताया ।
३. प्राथमिक उपचार कक्ष या प्राथमिक उपचार संच की सुविधा यहां दिखाई नहीं दी । संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन व्यवस्था के सिलेंडर गैस भरवाने के लिए ले जाए गए हैं ।
४. चालक एवं वाहन कर्मियों के विश्राम कक्ष भी सुव्यवस्थित नहीं हैं ।
५. गाडी घुमाने के लिए जगह नहीं होने के कारण एक स्थान पर वाहन उल्टी दिशा में रखे जाते हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है ।
६. परिसर में छोटे टाइल लगा हुआ एक कक्ष है । वहां पहले कोई मंदिर था या क्या था यह समझ नहीं आ सका । इस संबंध में वास्तविकता उजागर करने में अधिकारियों ने टालमटोल किया ।

७. स्थानक पर रात्रि के समय यात्रियों के अतिरिक्त अनधिकृत रूप से सोने वालों की संख्या अधिक रहती है । इसलिए सुरक्षा का प्रश्न भी गंभीर है । इस समस्या के संबंध में यहां के कर्मचारियों ने असहायता व्यक्त की ।
पूर्व में इस परिसर में खाली खडी बस में दुराचार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना भी घट चुकी है । बस स्थानक की स्थिति के संबंध में ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि ने अधिकारियों से जब बात की तो उन्होंने कहा, “नगर का यह महत्वपूर्ण स्थान नए स्वरूप में, आधुनिक सुविधाओं से युक्त होना चाहिए ।”
| यदि बस स्थानक पर पेयजल की प्राथमिक सुविधा न हो, तो एस. टी. महामंडल के पास नीचे दिए गए लिंक पर असंतुष्टता की सूचना प्रविष्ट करें:
https://msrtc.maharashtra.gov.in/GeneralPages/Suggestions.aspx |
बस स्थानकों की दयनीय स्थिति की जानकारी छाया चित्रों सहित भेजेंआप के क्षेत्र के बस स्थानक भी अस्वच्छ हों, पेयजल, बैठने के लिए बैंच, कूढेदान जैसी न्यूनतम सुविधाओं का भी यदि वहां अभाव हो, तो बस स्थानकों की इस प्रकार की दयनीय स्थिति की जानकारी छायाचित्रों के साथ ‘सनातन प्रभात’को ‘९२२५६३९१७०’, इस ‘वॉट्सएप’ क्रमांक पर भेजें तथा बस स्थानकों की दयनीय स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर इस स्वच्छता अभियान में सहयोग दें । नागरिकों से आवाहन‘बसस्थानकों की स्वच्छता’ रखना जैसे एस्.टी. निगम का दायित्व है, वैसे ही ‘सजग नागरिक’ के रूप में हमारा भी दायित्व है । ‘एस्.टी. सर्वसामान्य यात्रियों का आधार है’, इसका भान रखकर बस स्थानक स्वच्छ-सुंदर बने रहें, इसके लिए प्रत्येक नागरिक इस अभियान में योगदान दें । सूचनाएं प्रविष्ट करेंवल्लभ नगर बस स्थानक की दयनीय स्थिति के विषय में महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के ‘https://msrtc.maharashtra.gov.in/GeneralPages/Suggestions.aspx’, इस लिंक पर ‘सनातन प्रभात’ने सूचना प्रविष्ट की है । आप भी अपनी सूचना तुरंत प्रविष्ट करें ! |
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
Bharuch Jama Masjid Row : भड़ौच (गुजरात) स्थित जामा मस्जिद के भूगर्भ (तहखाने) में देवताओं की मूर्तियां प्राप्त हुईं !
Praveen Nettaru : हिन्दुत्वनिष्ट प्रवीण नेट्टारु की हत्या के आरोपी जाकिर को अंतरिम जमानत !
नियत, नीति एवं निर्णय के कारण देश के विकास ने गति पकडी है – PM Narendra Modi
पनवेल बस स्थानक के नए निर्माण कार्य के प्रति प्रशासन अभी भी उदासीन