
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – चैत्र नवरात्रि के पवित्र पर्वकाल में वाराणसी के ‘अखिल भारतीय धर्मसंघ शिक्षा मंडल’ के महामंत्री श्री. जगजीतन पांडे के शुभहस्तों से ‘इम्पॉर्टन्स ऑफ पर्सनैलिटी डिफेक्ट रिमूवल एंड इन्कलकेटिंग वर्च्यूज्’ (स्वभावदोष-निर्मूलन एवं गुणसंवर्धन का महत्त्व) इस सनातन के अंग्रेजी भाषा के ‘ई-बुक’ का लोकार्पण किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा यहां आयोजित प्रांतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में लोकार्पण का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर व्यासपीठ पर हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत पू. नीलेश सिंगबाळजी, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी ब्रह्ममयानंद और ‘रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन’ के अध्यक्ष श्री. देव भट्टाचार्य उपस्थित थे ।
मन का कार्य एवं आनंदित जीवन जीने हेतु स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन की प्रक्रिया के महत्त्व के संदर्भ में अमूल्य जानकारी देनेवाला यह अंग्रेजी भाषा का ‘ई-बुक’ एमेजॉन किंडल पर उपलब्ध है ।
‘ई-बुक’ क्या होता है ?
‘ई-बुक’ (ई-पुस्तक) का अर्थ है किसी पुस्तक का किया गया डिजिटल अथवा इलेक्ट्रॉनिक रूपांतरण ! इंटरनेट से जुडे संगणक अथवा ‘स्मार्टफोन’ की (चल-दूरभाष) की सहायता से इस पुस्तक को ‘डाउनलोड’ कर पढा जा सकता है । पाठक इस ‘ई-बुक’ को निम्नांकित लिंक से खरीद सकते हैं ।
https://www.amazon.in/dp/B09B2VGQYF
इस लिंक का QR code यहां दिया गया है, उसे स्कैन कर भी उक्त ‘ई-बुक’ को खरीदा जा सकता है ।

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस