भाजपा के नेता ईश्वरप्पा का आश्वासन !

बेंगळुरू (कर्नाटक) – ध्वनिक्षेपकों को कारण विद्यार्थियों से लेकर रुग्णोंतक सभी चिंतित हैं । परीक्षाएं होने से ध्वनिक्षेपकों की ध्वनि से विद्यार्थीगण त्रस्त हैं । कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के उपरांत राज्य में यदि हमारी (भाजपा की) सरकार आई, तो सभी मस्जिदों पर लगाए ध्वनिक्षेपक तत्काल निकाल दिए जाएंगे । यह आश्वासन भाजपा के ज्येष्ठ नेता एवं भूतपूर्व मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने एक दैनिक को दिए साक्षात्कार में दिया । २ दिन पूर्व एक सभा में ईश्वरप्पा ने वक्तव्य दिया था कि क्या अल्लाह सुन नहीं सकता ? उसे नमाज के लिए बुलाने के लिए ध्वनिक्षेपक क्यों लगता है ?
Starting a high-decibel controversy on the use of loudspeakers by mosques during azaan yet again, BJP leader K S Eshwarappa called Allah “deaf”@Rohini_Swamy https://t.co/Fntt4iuijR
— News18 (@CNNnews18) March 14, 2023
१. केंद्र तथा राज्य में आपकी ही सरकार है, तो आप मस्जिदों पर लगाए ध्वनिक्षेपकों पर तुरंत कार्यवाही क्यों नहीं करते ? इस प्रश्न पर ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं केंद्र तथा राज्य सरकारों को ध्वनिक्षेपकों पर कार्यवाही करने की विनती करनेवाला हूं ।
२. इस संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि, ‘जहां हिन्दुओं के मंदिर गिराकर मस्जिदें बनाई गई हैं, वहां हम मंदिरों का निर्माण करेंगे । मैंने एक लेख में पढा था कि ३६ सहस्र मंदिरों को गिराकर मस्जिदें बनाई गईं । वास्तविक संख्या मैं नहीं जानता । मैंने इस संदर्भ में अभी तक कुछ नहीं किया है । आगे क्या कर सकते है, यह देखेंगे । मैंने केवल मेरे मन में क्या है, यह बताया है’ ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं को लगता है कि आज जिन राज्यों में भाजपा की सत्ता है, भाजपा वहां की मस्जिदों पर लगाए भोंपु हटाएं । |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !