सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !
‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का महामृत्युयोग टले एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो, साथ ही साधकों को भी उत्तम स्वास्थ्य मिले एवं उनकी साधना अच्छे से होकर उनकी रक्षा हो’, इस उद्देश्य से सप्तर्षि जीवनाडी-पट्टिका में किए उल्लेख के अनुसार, यहां सनातन आश्रम में ८ मई को ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।