अजमेर दरगाह के पदाधिकारी के बेटे को खलिस्तानी आतंकवादियों की सहायता करने के प्रकरण में बनाया बंदी !

राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या प्रकरण में भी अजमेर दरगाह के एक सेवक को बंदी बनाया था । कुल मिलाकर इस दरगाह का किस-किस से संबंध है, इसकी कडी जांच होनी चाहिए !

कर्नाटक में मठ के मुख्य पुजारी ने की आत्महत्या

केम्पापुरा गांव में श्री कंचुगल बंदे मठ के मुख्य पुजारी बसवलिंगा स्वामी (आयु ४५ वर्ष) ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की । उनके कक्ष में एक चिठ्ठी भी मिली है । इसकी जानकारी पुलिस ने मीडिया को नहीं दी ।

कोईंबतूर (तमिलनाडू) के मंदिर के पास हुए विस्फोट के पीछे आतंकियों का हाथ होने के संदेह को लेकर पूछताछ

कोईंबतूर में कोट्टई ईश्वरम् मंदिर के पास २३ अक्टूबर को एक चौपहिया वाहन में हुए विस्फोट में क्या आतंकियों का हाथ हो सकता है ?, इस दिशा में तमिलनाडू पुलिस जांच कर रही है ।

वाराणसी के अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों को मारा : उपकरणों की तोडफोड

वर्तमान में मरीजों के रिश्तेदारों की ओर से डॉक्टरों पर आक्रमण होने की मात्रा बढी है । यह रोकने के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है !

कानपुर के गांव में अवैध घर गिराने गए पुलिस पर पत्थराव

पुलिस पर पथराव करने का दुस्साहस होता है, अर्थात ‘इनका भय नहीं रहा’, ऐसा कह सकते हैं !

राजस्थान में मुसलमान युवक द्वारा बंदूक का भय दिखाकर हिन्दू युवती का अपहरण

कांग्रेस के राज्य में हिन्दू सदैव असुरक्षित होते हैं ! कांग्रेस की सरकार अर्थात पाकिस्तानी राज्यकाल (हुकूमत) !

देहली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के घर पर आक्रमण

देहली में कानून और सुव्यवस्था तार-तार होना यह घटना दर्शाती है ! इस विषय में केंद्र सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए !

मेक्सिको में अंधाधुंद गोलीबारी में महापौर के साथ १२ लोगों की मृत्यु

अमेरिकी खंड में मेक्सिको देश के इरापुआटो में एक आक्रमणकर्ता द्वारा की गई अंधाधुंद गोलीबारी में १२ लोगों की मृत्यु हो गई ।