Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।

अभिनेता आमिर खान

मुंबई – अभिनेता आमिर खान तीसरा विवाह कर ‘लव जिहाद’ को बढावा दे रहा है, यह आरोप लगाते हुए गुंडे लॉरेंस बिश्नोई के समूह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी । सामाजिक माध्यमों में पोस्ट प्रसारित कर बिश्नोई समूह के कथित सदस्य आरजू बिश्नोई एवं टाइसन बिश्नोई ने यह धमकी दी है, साथ ही एक ऑडियो भी प्रसारित हुआ है, जिसमें बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य आमिर खान को चेतावनी दे रहे हैं । आमिर खान ने कुछ दिन पूर्व गौरी स्प्रैट के साथ विवाह किया है । आमिर खान का यह तीसरा विवाह है ।

‘आमिर खान जैसे लोग हमारी संस्कृति के विरोध में ‘लव जिहाद’को प्रोत्साहन दे रहे हैं । हम ऐसे कृत्य सहन नहीं करेंगे । बहुत शीघ्र इसका उत्तर दिया जाएगा । यह कृत्य हमारे सनातन धर्म के विरुद्ध है’, यह भी चेतावनी दी गई है ।

‘लव जिहाद’के आरोप का आमिर खान ने इससे पूर्व उत्तर दिया है ।

गौरी स्प्रैट के साथ विवाह करने के उपरांत आमिर खान पर लव जिहाद के आरोप होने लगे । उसके पश्चात एक भेंटवार्ता में आमिर खान ने उत्तर देते हुए बताया कि मेरी दोनों बहनों का विवाह हिन्दू लडकों के साथ हुआ है । मेरी लडकी ने भी हिन्दू लडके के साथ विवाह किया । इसके साथ मेरी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव तथा गौरी स्प्रैट इनमें से किसी ने भी उनका धर्मपरिवर्तन नहीं किया है । हमारा विवाह विशेष विवाह कानून के समाहित प्रावधान के अनुसार हुआ है । गौरी स्प्रैट हिन्दू नहीं, अपितु ईसाई है ।