वांगचुक के स्थान पर अब अभिजीत दीपके बैठे अनिश्चितकालीन अनशन पर !

नई दिल्ली – यहां के जंतर-मंतर पर विगत २१ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने प्रातःकाल ही सफदरजंग चिकित्सालय पहुंचाया । इस समय भारी कोलाहल हुआ । पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया गया । इस समय पुलिस ने आंदोलन के आयोजक अभिजीत दीपके को भी अभिरक्षा में लिया था; परंतु बाद में उन्हें छोड दिया गया । अब दीपके ने आमरण अनशन की घोषणा की है तथा वे यहां अनशन पर बैठ गए हैं । ‘२० जुलाई को संसद पर मोर्चा ले जाने का संकल्प पूर्ण करेंगे’ ऐसा भी उन्होंने घोषित किया ।
१. दिल्ली पुलिस का पक्ष
इस संदर्भ में दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशानुसार तथा विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श के अनुसार सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य बिगडने के कारण उन्हें अति आवश्यक चिकित्सीय उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया । उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते समय आंदोलनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया । इस कारण थोड़ा व्यवधान हुआ; परंतु पुलिस ने अत्यंत संयम रखते हुए यह कार्रवाई सुरक्षित रूप से संपन्न की । हम जंतर-मंतर के आंदोलनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे शीघ्र अति शीघ्र शांतिपूर्वक स्थान रिक्त कर दें ।
२. लाठीचार्ज के दावों का खंडन
पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आंदोलनकारियों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है तथा किसी को भी नियंत्रण में नहीं लिया गया है ।
३. आंदोलन की पृष्ठभूमि
देश की विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग के लिए वांगचुक द्वारा प्रारंभ किए गए अनशन का १८ जुलाई को २१ वां दिन था । सोनम वांगचुक को चिकित्सालय में भर्ती करने के पश्चात आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है ।
CJP Protest : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का संसद पर जाने वाला मोर्चा हिंसक : पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेडा
Anurag Dhankar Found Dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटके हुए पाए गए !
कर्नाटक में विद्यालयों के निकट पिज्जा-बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध !
श्रीराम का अपमान करने के कारण ही कट्टर शहरी नक्सलवादी अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी ! – Barkha Trehan
Bangladesh Massive Protests : बांग्लादेश में हिन्दू युवक को अन्यायपूर्ण ढंग से बंदी बनाए जाने के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन ।
POK Protest UN : पाक अधिकृत कश्मीर में आंदोलनकारियों पर हो रहे दमनतंत्र पर संयुक्त राष्ट्रों ने चिंता व्यक्त की ।