बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक आहार की आदत डालने के लिए कर्नाटक सरकार का निर्णय

मंगलुरु (कर्नाटक) – विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार की आदत डालने के लिए विद्यालयों के निकट पिज्जा तथा बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध लगाया जाएगा, ऐसी घोषणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यू.टी. खादर ने यहां की ।
🚫🍔 Big Move in Karnataka! 🍕❌
The Karnataka government is set to ban the sale of pizzas and burgers near schools to encourage healthier eating habits among children.
If a Congress-led government can take this bold step for children's health, why aren't other states following… pic.twitter.com/ujm7conjJ5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 19, 2026
पत्रकारों से वार्ता करते हुए खादर ने कहा कि, विद्यार्थियों को होने वाले अनेक रोगों के मूल में वास्तविक कारण ‘जंक फूड’ (प्रसंस्कृत एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक अन्न पदार्थ) का सेवन करना है । विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार आवश्यक है तथा विद्यालयी स्तर पर ऐसे पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने से विद्यार्थियों में बाल्यावस्था से ही स्वास्थ्यवर्धक आदतें विकसित होंगी । सरकार खाद्य सुरक्षा के नियमों को अधिक कठोर करने के साथ-साथ खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं को अधिक सक्षम बनाएगी । मिलावटी तथा निकृष्ट अन्न पदार्थों पर नियंत्रण रखने के लिए वर्तमान प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करने का कार्य भी हाथ में लिया गया है । खादर ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘जंक फूड’ पर प्रतिबंध का आदेश शीघ्र ही प्रसारित (जारी) किया जाएगा ।
Anurag Dhankar Found Dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटके हुए पाए गए !
MP UCC Bill : मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल की समान नागरिक संहिता को अनुमति !
आमरण अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने चिकित्सालय में किया भर्ती !
श्रीराम का अपमान करने के कारण ही कट्टर शहरी नक्सलवादी अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी ! – Barkha Trehan
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !