
उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) – यहां के खतिमा क्षेत्र के कुटरी गांव में थारू समुदाय के लोगों की सनातन धर्म में वापस लौटने की प्रक्रिया चल रही है । यहां ईसाई पंथ का स्वीकार कर चुके थारू समुदाय के ३६ परिवारों के १०६ लोगों ने वैदिक परंपरा के अनुसार स्वेच्छा से सनातन धर्म में पुनर्प्रवेश किया । इससे पूर्व इसी गांव के धर्मांतरित ७० लोगों ने सनातन धर्म में पुनर्प्रवेश किया था । इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान दीपा देवी की उपस्थिति में आयोजित किया गया था । इस अवसर पर पंडीत हरीश जोशी एवं साधु मोहन गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर शुद्धिकरण हवन एवं यज्ञ संपन्न किया ।
Ghar Wapsi in Udham Singh Nagar, Uttarakhand: 106 members of the Tharu tribe return to Hinduism, 12 years after their conversion to Christianity.
Once India becomes a Hindu Rashtra, nationwide efforts will be made to bring back those into Hinduism who were previously converted… pic.twitter.com/xLN2UnuJUE
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 19, 2026
१० से १२ वर्ष पूर्व धर्मांतरण हुआ था ।
स्थानीय लोगों के अनुसार १० से १२ वर्ष पूर्व गांव के अनेक थारू परिवारों को लालच देकर अथवा उनके साथ द्रोह कर उनका धर्मांतरण किया गया था । उसके उपरांत वे नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं में भाग लेने लगे, ईसाई पंथ की पुस्तकें पढने लगे तथा गले में क्रॉस धारण करने लगे, उसके साथ ही उन्होंने हिन्दू देवताओं की पूजा-अर्चना करना, तिलक-चंदन लगाना एवं प्रसाद लेना भी छोड दिया था । अब इन लोगों ने स्वयं आगे आकर सनातन धर्म में लौटने की इच्छा व्यक्त की । उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को भी किसी भी लालच का शिकार होकर धर्मांतरण न करने का तथा स्वयं की सांस्कृतिक धरोहर के साथ जुडे रहने का भी आवाहन किया ।
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में आइवन डिसोजा को मंत्री बनाया जाए !
किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court