अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !

गुप्तार घाट पर हुई घटना से संत-महंतों में रोष : धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

सरयू नदी में दावत करने वाले युवा

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – अयोध्या की पवित्र सरयू नदी के गुप्तार घाट पर नाव में बैठकर मांस एवं मद्य का सेवन करने के प्रकरण में कैंट पुलिस ने लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद तथा जितेंद्र निषाद नामक तीन व्यक्तियों को बंदी बनाया गया । इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को बंदी बनाया । एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है । इस घटना के कारण पवित्र सरयू नदी के अपवित्र होने का आरोप लगाते हुए अयोध्या के संत-महंतों तथा श्रद्धालुओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

मान्यता है कि गुप्तार घाट पर ही प्रभु श्रीराम ने अपनी अवतार-लीला का समापन किया था । इस कारण यह स्थान हिन्दुओं के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है । यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सरयू माता की पूजा करते हैं तथा इस पवित्र नदी में स्नान करते हैं ।

इससे पूर्व ‘राम की पैडी’ पर भी हुई थी आपत्तिजनक घटना

इससे पहले भी एक प्रकरण व्यापक चर्चा का विषय बना था । गत वर्ष अयोध्या के ‘राम की पैडी’ क्षेत्र में कुछ युगलों को अशोभनीय हरकतें करते हुए तथा जलक्रीडा करते हुए पकडा गया था । उस समय भी पुलिस ने उनके विरुद्ध कार्यवाही की थी तथा ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे ।

 

संपादकीय भूमिका

  • हिन्दुओं को धर्मशिक्षा का अभाव होने के कारण उन्हें पवित्र सरयू नदी का महत्त्व ज्ञात नहीं है । इसलिए हिन्दुओं को धर्मशिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है ।
  • कितने मुस्लिम अथवा ईसाई अपने ही धर्म की आस्थाओं का इस प्रकार स्वयं उल्लंघन करते हैं ? यह स्थिति हिन्दू समाज के लिए अत्यंत लज्जाजनक है ।