Hormuz Oil Tankers Explodes : हॉर्मुज जलडमरूमध्य में २ तेल टैंकरों में विस्फोट

अमेरिका का लगातार ७ वीं रात भी ईरान पर आक्रमण

समुद्री सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट हुआ और उनमें आग लग गई, ऐसा ईरान के इस्लामिक रिव्होल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का दावा है।

तेहरान (ईरान) – हॉर्मुज जलडमरूमध्य में २ तेल टैंकरों में विस्फोट होने के पश्चात उनमें आग लग गई । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि अमेरिकी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा दी गई अनुचित जानकारी के कारण इन टैंकरों ने ऐसे मार्ग से गुजरने का प्रयास किया, जहां समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाई गई थीं । इन सुरंगों से टकराने के कारण विस्फोट हुआ तथा टैंकरों में आग लग गई ।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस दावे को असत्य बताया । उसके अनुसार, अमेरिकी सेना ने १७ जुलाई की देर रात ईरान पर लगातार सातवीं रात भी आक्रमण किया । इस अभियान में ईरान के निगरानी केंद्रों, भूमिगत शस्त्रागारों तथा उसकी नौसैनिक सैन्य क्षमताओं को लक्ष्य बनाया गया ।

…तो ईरान कुवैत तथा बहरीन में प्रवेश करेगा ! – ईरान

दूसरी ओर, ईरान के सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने ईरान पर जमीनी आक्रमण किया, तो ईरान कुवेत तथा बहरीन में प्रवेश करेगा तथा वहां स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों तथा सैनिकों को नष्ट कर देगा ।