अफ्रीका महाद्वीप के देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम की घोषणा
बोबोडिउलासो (बुर्किना फासो) — मैं एक मुसलमान हूं एवं अपने धर्म की परंपराएं निभाने का मेरा अधिकार है । उसी प्रकार बुर्किना फासो में रहने वाले अन्य धर्मों के अनुयायियों को भी अपने-अपने धर्म के अनुसार जीवनयापन का पूरा अधिकार है । मैं यह पूर्णरूप से स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस देश में कभी भी शरीयत कानून लागू नहीं किया जाएगा, यह घोषणा अफ्रीका महाद्वीप के मुस्लिम बहुल देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने की । उन्होंने आगे कहा कि उनका देश पूरी तरह सार्वभौमिक एवं धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा । कोई धर्म देश से बडा नहीं है एवं हम शरीयत कानून स्वीकार नहीं करेंगे ।
🚨 BREAKING: "I am a Muslim, but I will not implement Sharia law in the country!" – Burkina Faso President Ibrahim Traoré.
Traoré also declared that individuals who traveled to Saudi Arabia to study Sharia will not be permitted to re-enter the country.#BurkinaFaso#WorldNews… pic.twitter.com/fW00P1fnJd
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 19, 2026
शरीयत की शिक्षा लेने के लिए जो लोग सऊदी अरब गए हैं उनको देश में वापस नहीं लिया जाएगा !
राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने यह भी स्पष्ट किया कि बुर्किना फासो से सऊदी अरब जाकर शरीयत कानून का अध्ययन करने वाले लोगों को देश में वापस नहीं लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि हम अपने देश में शरीया लागू नहीं करना चाहते । ऐसी परिस्थितियों में जो लोग सऊदी अरब में शरीया सीख रहे हैं, उनकी हमें आवश्यकता नहीं है । उन्हें वहीं रहना चाहिए । उन्हें हमारे देश में लौटने की कोई आवश्यकता नहीं है । उन्होंने स्वयं शरीयत कानून का अध्ययन करने का विकल्प चुना, यद्यपि वे इसके स्थान पर हमारे देश के विकास के लिए उपयोगी तकनीकी ज्ञान एवं कौशल अर्जित कर सकते थे ।
बुर्किना फासो की जनसंख्या लगभग १ करोड ३८ लाख है । २०१९ की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या में लगभग ६४% लोग मुस्लिम एवं २६% लोग ईसाई (रोमन कैथोलिक) धर्म के अनुयायी हैं । शेष लोग अन्य धर्मों का पालन करते हैं ।

पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध !
MP UCC Bill : मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल की समान नागरिक संहिता को अनुमति !
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !
दक्षिण अफ्रीका में १७ सहस्र हिन्दुओं ने एकत्र होकर किया हनुमान चालीसा का पाठ !