वाहनों की तोडफोड करते हुए घर में घुसने का प्रयास

नई देहली – देहली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के घर पर अज्ञात लोगों ने आक्रमण कर उनके वाहनों की तोडफोड की । इसमें कोई भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ । स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी । स्वाति मालीवाल ने इस प्रकरण में देहली पुलिस से शिकायत किए जाने के विषय में जानकारी दी ।
स्वाति मालीवाल ने १७ अक्टूबर को सुबह यह ट्वीट कर जानकारी दी, ‘कुछ समय पूर्व कुछ लोग मेरे घर में घुसे और उन्होंने आक्रमण किया । उन्होंने मेरी और मेरी मां की गाडी तोडी । ईश्वरकृपा से मैं और मां दोनो ही घर पर नहीं थे, नहीं तो क्या होता पता नहीं ! आप कुछ भी करो, मैं डरनेवाली नहीं’ ।
अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी माँ की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी माँ दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूँगी नहीं। @DelhiPolice को कम्प्लेन कर रही हूँ। pic.twitter.com/yQZSoMJl8s
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 17, 2022
साजिद खान के विरोध में आवाज उठाने से धमकियां
स्वाति मालीवाल ने आरोप किया है, ‘जब से मैंने चित्रपट निर्माता और बिग बॉस के खिलाडी साजिद खान के विरोध में आवाज उठाई है, तब से मुझे विविध धमकियां दी जा रही हैं ।’
देहली महिला आयोग ने साजिद खान को बिग बॉस, इस कार्यक्रम से बाहर निकालने की मांग की थी । महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बताया कि, साजिद खान पर १० से अधिक महिलाओं का लैंगिक प्रताडना और अश्लील वर्तन करने का आरोप है । उन्होंने इस विषय में सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा है ।
संपादकीय भूमिकादेहली में कानून और सुव्यवस्था तार-तार होना यह घटना दर्शाती है ! इस विषय में केंद्र सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस