
वॉशिंगटन (अमेरिका) – जॉर्डन में ईरानी मिसाइलों के आक्रमणों से सुरक्षा के लिए तैनात २ अमेरिकी सैनिक मारे गए । इससे आक्रोशित अमेरिका ने १९ जुलाई की सुबह ईरान पर भीषण हवाई आक्रमण किया । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यह आक्रमण किया गया, ऐसी जानकारी अमेरिकी सेना ने दी । ईरान के आक्रमण के उपरांत एक अन्य सैनिक लापता है, जबकि ४ लोग घायल हुए थे । उपचार के पश्चात उन्हें चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है ।
अमेरिकी सेना ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (दो जलाशयों को जोडनेवाले जलमार्ग) से गुजरनेवाले वाणिज्यिक जहाजों के लिए संकट उत्पन्न करने की ईरान की क्षमता को कम करना तथा जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर आक्रमण करनेवाले ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ के सैनिकों को तत्काल दंडित करना, हमारे आक्रमणों के पीछे के मुख्य उद्देश्य हैं ।
संघर्ष और अधिक तीव्र होगा ! – ईरान
ईरान ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी तटवर्ती शहर सीरिक के निकट के क्षेत्र एवं हाजी आबाद के निकट के क्षेत्र को लक्ष्य बनाया । ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी आक्रमण के उपरांत संघर्ष और अधिक तीव्र होगा और अमेरिका को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे ।
पिछले सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने के उपरांत दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे पर आक्रमण जारी रखने के कारण ईरान की ओर से यह बयान आया है । इससे बडे क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका और बढ गई है ।
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
दक्षिण अफ्रीका में १७ सहस्र हिन्दुओं ने एकत्र होकर किया हनुमान चालीसा का पाठ !
Hormuz Oil Tankers Explodes : हॉर्मुज जलडमरूमध्य में २ तेल टैंकरों में विस्फोट
बहू का लगातार यौन शोषण करनेवाले ससुर जाकिर के गुप्तांग पर बहू ने धारदार हथियार से किया आक्रमण
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी