माफियाओं को नर्क में अथवा कारागृह में ही भेजेंगे – CM Yogi Adityanath

देश के कितने राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा बोलते हैं तथा वास्तव में उसका क्रियान्वयन करते हैं ? ऐसा करना यदि योगी आदित्यनाथ के लिए संभव है, तो अन्य मुख्यमंत्रियों के लिए संभव क्यों नहीं है ?

Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।

हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देते समय सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसी घटनाओं में निर्णय लेने हेतु समितियों के गठन का निर्देश दिया था । इन्हीं निर्देशों के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्यवाही की है ।

Foreign Funds ED Investigation : भारत में बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने के लिए विदेशों से धन की आपूर्ति !

इस संबंध में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बंगाल एवं महाराष्ट्र सहित कुल १३ स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की ।

BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा

पाकिस्तानी सेना अथवा सरकार ने इसकी आधिकारिकरूप से पुष्टि नहीं की है ।

Corona Virus : आंध्र प्रदेश में २० दिनों के भीतर कोरोना के १२ नए मरीज मिले !

इनमें से जिन ४ मरीजों की मृत्यु हुई, वे सभी पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से पीडित थे ।

राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !

यहां की ३८ गौशालाओं द्वारा वास्तविक संख्या से अधिक गोवंश दिखाकर करोडों रुपये का सरकारी अनुदान हडपने का चौंकानेवाला मामला राज्य के महालेखाकार (एजी) की रिपोर्ट में सामने आया है ।

(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed

यह कथन असत्य है । यह बात एक छोटा बच्चा भी बता सकता है । अतः ऐसा कथन केवल और केवल हिन्दुओं के प्रति द्वेष की भावना से प्रेरित होकर दिया गया है । इस कथन के आधार पर जावेद के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रकरण दर्ज कर उन्हें कारागार में भेजा जाना चाहिए ।

Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !

इस आदेश के अनुसार कर्तव्य निभाते समय पात्र यातायात पुलिस को लाठी सहित ‘सर्व्हिस गन’ साथ रखना आवश्यक है ; परंतु शस्त्र का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक तथा वैधानिक परिस्थिति में ही करने के तथा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ।

(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan

अभिनेताओं का वास्तविक स्वरूप ऐसे ही प्रगट होता है ! इस से पूर्व भी आमिर खान के, भारत के शत्रु तुर्किये देश के प्रधानमंत्री के साथ, तथा भारत के शत्रु अन्य आतंकवादियों के साथ छायाचित्र प्रसिद्ध हुए थे, यह जनता भूली नहीं है !

Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए

बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में आरक्षक दल (पुलिस) ने सी.सी.टी.वी. के छायाचित्रों के आधार पर मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी राजेंद्र चोहान को बंदी बना लिया है ।