Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !

७ लोग बंदी बनाए गए !

गिरफ्तार किए गए आरोपी

बेल्थंगडी (कर्नाटक) – यहां के कणीयूर गांव के अडेंजा में एक सुनसान भवन में एक गिरोह द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण पुलिस ने उजागर किया है । पुलिस उपनिरीक्षक सुतेश के.पी. के नेतृत्ववाले दल ने १६ जुलाई को इस भवन पर छापा मारा । इस कार्रवाई में ७ आरोपियों को बंदी बनाया गया है । इनमें इब्राहिम, शरीफ, संदीप शोलंबी, मोहम्मद नबास, सलमान फारिस, सिराजुद्दीन एवं इरशाद नामक आरोपी सम्मिलित हैं । इस समय नकली नोटों की छपाई के लिए उपयोग किए जानेवाले उपकरण भी अधिग्रहित किए गए हैं ।

यह कार्रवाई कोडागु जिला पुलिस अधीक्षक बिंदु मणि आर.एन. (आई.पी.एस.) के मार्गदर्शन में की गई । इस मामले में उप्पिनंगडी पुलिस स्टेशन में मामला प्रविष्ट किया गया है तथा पुलिस आगे की जांच कर रही है ।

संपादकीय भूमिका

सामान्य रूप से अल्पसंख्यक रहनेवाले मुसलमान आपराधिक मामलों में बहुसंख्या में होते हैं, इस बात पर ध्यान दें ! देश को अस्थिर करने का प्रयास करनेवाले इन अपराधियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए !