Corona Virus : आंध्र प्रदेश में २० दिनों के भीतर कोरोना के १२ नए मरीज मिले !

४ मरीजों की मृत्यु !

कडप्पा (आंध्र प्रदेश) – आंध्र प्रदेश में २६ जून से १६ जुलाई के मध्य कोरोना संक्रमण के १२ नए मरीज पाए गए । इनमें से ४ मरीजों की मृत्यु हो गई । जिन मरीजों की मृत्यु हुई, वे सभी पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से पीडित थे ।

सर्वाधिक मरीज कडप्पा जिले में मिले हैं । इस जिले के ‘रिम्स’ अस्पताल में कोविड-१९ मरीजों के लिए एक पृथक (आइसोलेशन) वार्ड भी तैयार किया गया है ।

स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि सभी संक्रमित मरीज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हैं तथा संक्रमण का कोई एक बडा स्रोत सामने नहीं आया है ।