Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !

यातायात पुलिस पर बढते आक्रमणों की पृष्ठभूमि में नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल का निर्णय

नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल

नागपुर – नगर में यातायात पुलिस पर बढते आक्रमण, नाकाबंदी के समय होने वाला प्रतिकार तथा कानून -व्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखकर नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है । इसके आगे नगर के यातायात विभाग के पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के समय ‘सर्व्हिस गन’ (सेवा के लिए दी गई अधिकृत बंदूक) रखना अनिवार्य किया गया है । इससे यातायात पुलिस को आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल प्रतिसाद देना अधिक प्रभावी होगा, साथ ही अपराधियों पर भी प्रतिबंधात्मक प्रभाव पडेगा ।

इस आदेश के अनुसार कर्तव्य निभाते समय पात्र यातायात पुलिस को लाठी सहित ‘सर्व्हिस गन’ साथ रखना आवश्यक है ; परंतु शस्त्र का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक तथा वैधानिक परिस्थिति में ही करने के तथा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ।