Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु

पुलिस ने बंदी बनाया !

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहां एक हिन्दू लडकी के साथ छेडछाड करनेवाले शाहनवाज (आयु ३० वर्ष) नामक मुसलमान का पीडित लडकी ने विरोध किया । इसका प्रतिशोध (बदला) लेने के लिए शाहनवाज उस लडकी को बलपूर्वक भवन की चौथी मंजिल पर ले गया तथा वहां उसके साथ अश्लील कृत्य करने का प्रयास किया । पीडित लडकी द्वारा इसका भी विरोध करने पर उसने उसे नीचे फेंक दिया । इसमें उस लडकी की मृत्यु हो गई । इस मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को बंदी बना लिया है ।

१. मृत हिन्दू लडकी का नाम खुशी है तथा उसकी आयु लगभग १५ वर्ष थी ।

२. खुशी की मां मंजू ने बताया कि १५ जुलाई की रात करीब १० बजे उनकी बेटी घर के सामने स्थित दुकान से दूध लाने गई थी । इस समय पडोस में रहनेवाला शाहनवाज वहां आया । वह खुशी को बलपूर्वक पास ही स्थित एक भवन की चौथी मंजिल पर ले गया । वहां उसने खुशी के साथ अश्लील कृत्य करने का प्रयास किया । जब लडकी ने इसका कडा विरोध किया, तो गुस्से में आकर शाहनवाज ने उसे चौथी मंजिल से सीधे नीचे धकेल दिया ।

पीडिता ने सरेराह आरोपी को थप्पड मारा था !

मृत खुशी की मां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शाहनवाज पिछले कुछ हफ्तों से उनकी बेटी का लगातार पीछा कर रहा था । वह आते-जाते खुशी को परेशान करता था और उसके साथ छेडछाड करने का प्रयास करता था । कुछ दिनों पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच सडक पर भारी विवाद हुआ था । उस समय खुशी ने साहस दिखाते हुए शाहनवाज को थप्पड मार दिया था । शाहनवाज इस अपमान को सहन नहीं कर पाया अतः वह खुशी से प्रतिशोध लेने की ताक में था । अंततः अवसर मिलते ही उसने यह भयानक कृत्य करके खुशी की जान ले ली ।

 

संपादकीय भूमिका

क्रूर एवं वासनांध धर्मांध ! हिन्दू बहुल उत्तर प्रदेश में हिन्दुत्ववादी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार होने के उपरांत भी सरकार मुसलमानों की उद्दंडता को रोकने में असमर्थ है, यह सरकार के लिए लज्जाजनक है ! यदि उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की यह स्थिति है, तो अन्य राज्यों में क्या स्थिति होगी ?, इसके बारे में न सोचना ही अच्छा है !