(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद का वक्तव्य

सांसद मोहम्मद जावेद

किशनगंज (बिहार) – यहां के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने बिहार के नए डिग्री महाविद्यालयों में उर्दू विषय के शिक्षण को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में कहा कि हिंदी एवं उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई हुई भाषा है ।
सांसद मोहम्मद जावेद ने बिहार की भाजपा-नीत सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने हाल ही में प्रारंभ किए गए नए डिग्री महाविद्यालयों में उर्दू विषय की पढाई प्रारंभ नहीं की है । उन्होंने कहा कि यह निर्णय उर्दूभाषी विद्यार्थियों के साथ अन्याय है तथा सरकार को इस पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए ।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में उर्दूभाषी विद्यार्थियों की संख्या पर्याप्त है, किंतु नए महाविद्यालयों में उनके लिए उर्दू विषय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है । इसलिए सभी नए डिग्री महाविद्यालयों में उर्दू विभाग प्रारंभ किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को अपनी पसंद की भाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

संपादकीय भूमिका

यह कथन असत्य है । यह बात एक छोटा बच्चा भी बता सकता है । अतः ऐसा कथन केवल और केवल हिन्दुओं के प्रति द्वेष की भावना से प्रेरित होकर दिया गया है । इस कथन के आधार पर जावेद के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रकरण दर्ज कर उन्हें कारागार में भेजा जाना चाहिए ।