JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।

पाटन (गुजरात) – गुजरात आतंकवाद विरोधी दल ने जैश-ए-मोहम्मद इस आतंकवादी संगठन से संबंधित ५ आतंकवादियों को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से बन्दी बनाया । बिलाल आबिद भाई शेरा, मोहम्मद अयुब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उपाख्य खाली अयुब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती तथा मोहम्मद हसन कार्डिया उनके नाम हैं । इससे पूर्व ३ जुलाई को इस संगठन से संबंधित ८ संदिग्धों को पकडा गया था । उनकी पूछताछ के पश्चात ये नाम सामने आए।

बम बनाने का प्रयास कर रहे थे ।

सरकारी अधिवक्ता पी. आर. दंतनी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने का प्रयास किया था, तथापि उनका यह प्रयास असफल रहा । पुलिस को अभी बम बनाने की सामग्री तथा उर्दू में लिखी हुई जैश-ए-मोहम्मद की सामग्री पकडनी है । बम बनाने की सामग्री कहां से लाई गई ? तथा उसे कहां छिपाकर रखा गया था ? साथ ही जिहादी पुस्तकें कहां से मिलीं ? उन्हें कहां रखा गया है ? इसका पता अब आतंकवाद विरोधी दल लगा रहा है ।

संपादकीय भूमिका

ऐसे लोगों को कारागृह में रखकर पालते रहने की अपेक्षा उनके विरुद्ध त्वरित गति न्यायालय में अभियोग चलाकर उन्हें फांसी का दंड ही मिले, इसके लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए ।