Shri Tulja Bhavani Temple : श्री भवानी देवी का गायब हुआ सोने का मुकुट मिला !
मुकुट खोने की झूठी प्रविष्टि करनेवालों को सरकार को आजीवन कारावास में डालना चाहिए !
मुकुट खोने की झूठी प्रविष्टि करनेवालों को सरकार को आजीवन कारावास में डालना चाहिए !
तुळजापुर के श्री तुळजाभवानी मंदिर के भ्रष्टाचार का प्रकरण वर्ष २०१० से मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायप्रविष्ट है । इस भ्रष्टाचार की सी.आइ.डी. जांच पूर्ण होकर ४ वर्ष हुए; परंतु अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई, यह खेदजनक है ।
मंदिरों का धन मंदिरों के लिए अथवा हिन्दू धर्म के लिए ही उपयोग में आए । भारत की धर्मनिरपेक्ष सरकार केवल हिन्दुओं के मंदिर हथियाकर उसका धन हडपने का अथवा मंदिरों की प्राचीन प्रथा-परंपराओं को बदलने का प्रयत्न करती है; परंतु वह मस्जिद अथवा चर्च सरकार के नियंत्रण में नहीं ला सकती ।
‘वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव’ के दूसरे दिन (१७.६.२०२३ को) के द्वितीय सत्र में ‘मंदिरों का सुप्रबंधन’ विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया, उसे संबोधित करते हुए सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ऐसा बोल रहे थे ।