भावपूर्ण धार्मिक विधियों के साथ संपन्न हुआ श्री राजमातंगी महायज्ञ समारोह !
श्री राजमातंगीदेवी के मूलमंत्रों से यज्ञ में आहुतियां समर्पित की गईं । इस समय ९६ प्रकार के १०८ द्रव्यों की आहुति दी गई । आहुति अर्पित करने के पीछे ‘देवी द्वारा दिया देवी को ही अर्पित करना’, यही भाव होता है !