|
काठमांडू – नेपाल में राजशाही तथा हिन्दू राष्ट्र की पुनर्स्थापना के लिए हिन्दुओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया । इस समय हुई हिंसा में तोडफोड और आगजनी शामिल थी । इस समय पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे । इस हिंसा में एक युवक घायल हो गया । इस मामले में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि चूंकि यह एक देश का आंतरिक मामला है, इसलिए हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे ।
🚨 Violent Protests in Kathmandu (Nepal) Demanding a Hindu Rashtra! 🇳🇵
Protesters demand power be handed over to King Gyanendra!
⚠️ Warning issued: Agitation to intensify if demands are not met!
🇮🇳 India declines to comment on the situation.pic.twitter.com/7KNqqKDG5E
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 28, 2025
१. नेपाल की जनता देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा लगातार हो रहे तख्तापलट से पीडित है । वहां से वे राजतंत्र एवं हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं । नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने १९ फरवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता से समर्थन मांगा था । तब से देश में ‘राजा को वापस लाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चल रहा है ।
२. इस विरोध प्रदर्शन में ४० से अधिक नेपाली संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी ‘राजा, देश बचाओ’, ‘भ्रष्ट सरकार मुर्दाबाद’ एवं ‘हमें राजशाही वापस चाहिए’ जैसे नारे लगा रहे थे । प्रदर्शनकारियों ने सरकार को एक सप्ताह की समयसीमा दी है । उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों पर कार्यवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन होंगे ।
३. इस आंदोलन का नेतृत्व ८७ वर्षीय नवराज सुवेदी कर रहे हैं । नवराज सुवेदी ने कहा कि हम अपनी मांगें शांतिपूर्ण ढंग से रख रहे हैं; लेकिन अगर हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली तो हम विरोध प्रदर्शन तेज करने के लिए विवाद होंगे । हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारा लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता ।


पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !