
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले नगरी, फोंडा, गोवा : आनेवाले भीषण काल में सभी साधकों के स्वास्थ्य की रक्षा हो तथा सनातन राष्ट्र की स्थापना शीघ्रता से हो; इसके लिए सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में महाधन्वंतरि याग संपन्न किया गया । सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की दिव्य उपस्थिति में संपन्न इस याग का देश-विदेशों से आए सहस्रों साधकों तथा धर्मप्रेमियों ने लाभ उठाया ।
महाधन्वंतरि यज्ञ के आरंभ में शंखनाद किया गया । श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी के करकमलों से दीपप्रज्वलन कर याग का आरंभ हुआ । सामूहिक रूप से श्री गणेशजी का श्लोक बोला गया । उसके उपरांत पुण्याहवाचन, महागणपति पूजन एवं नवग्रह पूजन कर श्रीविष्णुसहस्रनाम का पाठ किया गया । इस यज्ञ के यजमानपद का निर्वहन सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी तथा उनकी उत्तराधिकारिणियां श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी ने किया । ६४ दंपति ने इस यज्ञ का संकल्प लिया । यज्ञ के आरंभ में महासंकल्प लिया गया । इस अवसर पर सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के लिए एकत्रित २५ सहस्र साधकों तथा हिन्दुत्वनिष्ठों ने महासंकल्प किया । इस यज्ञ में तीर्थरूप डॉ. (श्रीमती) कुंदा जयंत आठवलेजी की भी वंदनीय उपस्थिति थी ।
|
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के विद्यालय में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान