
नोएडा (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के सेक्टर ७३, सरफाबाद स्थित ‘श्याम सिंह मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज’ में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया था । इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती मणी गुप्ता ने १०वीं और १२वीं की छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा ‘लव जिहाद’ की भयावहता पर प्रकाश डाला । उपस्थित छात्राओं ने इस विषय को ध्यानपूर्वक सुना । इस समय उन्हें समिति के ‘लव जिहाद’ संबंधी ग्रंथ की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर प्राचार्या गीता शर्मा ने विद्यालय में नियमित संस्कारवर्ग लेने की विनती की । १०० छात्राओं ने इस व्याख्यान का लाभ लिया । १०वीं और १२वीं की छात्राएं विद्यालय का अवकाश होने पर भी उपस्थित थीं ।
क्षणिका : विद्यालय की प्राचार्या ने सनातन संस्था के ग्रंथों का एक संच (सेट) और ‘लव जिहाद’ विषय पर २५ ग्रंथों की मांग की । उन्होंने कहा, ‘‘ये ग्रंथ विद्यालय के पुस्तकालय में रखकर छात्राओं को पढने के लिए दिए जाएंगे ।’’

फरीदाबाद (हरियाणा) – यहां के स्नेह आश्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से युवतियों को जागरूक करने के लिए ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया ! हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारूदत्त पिंगळेजी ने लव जिहाद विषय पर युवतियों का मार्गदर्शन किया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य था, युवतियों को सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं से अवगत कराकर उन्हें सतर्क और सजग बनाना ।
इस कार्यक्रम का लाभ अनेक युवतियों ने लिया ।
क्षणिकाएं
१. आश्रम के संस्थापक श्री. अरुण मेहरा ने कहा कि लव जिहाद का विषय बहुत अच्छा है । हर युवती को इसके बारे में पता होना चाहिए और उनमें इससे आत्मविश्वास बढने में सहायता होगी ।
२. उन्होंने बताया कि वहां वे स्वरक्षा प्रशिक्षण, फर्स्ट ऐड और व्यक्तिगत विकास हेतु भी प्रवचनों का आयोजन आगे करेंगे ।
३. स्नेह आश्रम के संस्थापक प्रबंधक श्रीमती सुनीता खुराना ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते रहना चाहिए, जिससे युवा वर्ग को सही जानकारी मिल सके और वे स्वयं निर्णय लेने में सक्षम बनें ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !