सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – यहां के श्रीजी गार्डन १ सोसाइटी के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के उपरांत रामराज्य की स्थापना हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई और प्रतिज्ञा ली गई । सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह प्रतिज्ञा ली गई । इस अवसर पर अनेक जिज्ञासु उपस्थित थे । सनातन संस्था की ओर से कु. पूनम चौधरी और कु. मनीषा माहूर इसमें सम्मिलित हुई थीं ।
विशेष
प्रतिज्ञा के उपरांत किए जा रहे जयघोष के समय हनुमानजी की मूर्ति के सामने रखे दीपक की लौ (ज्योति) यज्ञ के समान बडी होती गई । प्रार्थना के पश्चात वह लौ अपनेआप कम हो गई । इस अवसर पर वहां उपस्थित पंडितजी ने कहा, ‘‘भगवान स्वयं आए हैं ।’’
रामराज्य की निर्मिति हेतु राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रार्थना !
जयपुर (राजस्थान) – सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के ८४वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी संदर्भ में सनातन संस्था ने ‘रामराज्य निर्मिति’ के अंतर्गत राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर प्रार्थनाएं आयोजित की थीं । उसके अंतर्गत जयपुर के सुभाष चौक स्थित काले हनुमान मंदिर, चांदपोल स्थित श्री रामचंद्र मंदिर, अजमेर के वैशाली नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर और सोजत (जनपद पाली) नगर के राधाकृष्ण मंदिर में रामराज्य की स्थापना हेतु संकल्प कर सामूहिक प्रार्थना की गई । इन कार्यक्रमों में सनातन संस्था की साधिका श्रीमती आशा राठी, श्रीमती शुभ्रा भार्गव, अजमेर की साधिका श्रीमती चंद्रा लालवाणी, सोजत के श्री. दीपक लढ्ढा के साथ अनेक धर्मप्रेमियों ने सहभाग लिया ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !