जिस स्थान पर ‘आदित्य एल-१’ बनाया गया था, वह स्थान गहन चिकित्सा इकाई (आइ.सी.यू.) से १ लाख गुना अधिक स्वच्छ था !

वैज्ञानिकों ने इत्र का प्रयोग भी बंद कर दिया था !

भारतीय वंश के थर्मन षण्मुगरत्नम् बने सिंगापुर के ९ वें राष्ट्राध्यक्ष !

भारतीय वंश के थर्मन षण्मुगरत्नम् सिंगापुर के राष्ट्राध्यक्ष बने । राष्ट्राध्यक्षपद के लिए हुए चुनावों में उन्होंने चीनी वंश के २ प्रत्याशियों (उम्मीदवारों) को पराभूत किया ।

‘प्रज्ञान’ रोवर ने पिछले १० दिनों में १०० मीटर की दूरी पार की !

‘इसरो’ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘चंद्रयान-३’ के ‘प्रज्ञान’ रोवर ने पिछले १० दिनों में चंद्रमा पर १०० मीटर की दूरी पार की । वर्तमान में ‘प्रज्ञान’ विक्रम लैंडर से (‘शिवशक्ति पॉईंट से) १०० मीटर की दूरी पर है ।

‘विक्रम’ लैंडर पर उपकरण द्वारा चंद्र के पृष्ठभाग पर मापे गए कंपन !

इस्रो ले रहा है कंपनों के पीछे के कारणों का शोध !
चंद्र पर भूकंप होते रहने की संभावना !

भारत के उपरांत अब मलेशिया, फिलिपींस, ताईवान एवं नेपाल ने किया चीन का विरोध !

चीन द्वारा अपने मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण चीनी समुद्र आदि का समावेश करने का प्रकरण !

भारत के जी-२० परिषद की पृष्ठभूमि पर कनाडा में खालिस्तानवादी सक्रिय !

खालिस्तानी स्वतंत्र खालिस्तान के लिए चाहे कितने भी प्रयास करें, तो भी उसका कोई उपयोग नहीं होगा, यह बात उनको ध्यान में लेनी चाहिए !

(और इनकी सुनिए…) ‘भारत शांत रहे तथा इस पर अधिक बोलना टाले !’ – चीन

चीन के नए मानचित्र के (नक्शा) विरोध पर उद्दंड चीन ने दिया भारत को सुझाव  !

अमेरिका भारत और रूस के संबंध बिगाडना चाहता है !

 भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव का आरोप !

देश के लिए सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिन्दू धर्म मुझे धैर्य एवं बल देता है ! – ऋषी सुनक

भारत के कितने हिन्दू लोकप्रतिनिधि इसप्रकार सार्वजनिकरूप से कहते हैं ?

भारतीय संविधान से ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द निकालने का समय आ गया है ! – अधिवक्ता जॉयदीप मुखर्जी, महासचिव, अखिल भारतीय कानूनी सहायता संस्था, बंगाल

बांगलादेश से आए घुसपैठियों के कारण असम, मिजोरम एवं पश्चिम बंगाल के राज्यों के ८ सहस्र गांव मुसलमानबहुल हो गए हैं । इन सभी गावों में ९० प्रतिशत से अधिक मुसलमान हैं ।