|

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – चीन की एक महिला पत्रकार ने दावा किया है कि कनाडा में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे चीन का हाथ है । उनका नाम जेनिफर जेंग है और वे वर्तमान में अमेरिका में रहती हैं । कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्र्डो ने आरोप लगाया था कि इस हत्या के पीछे भारत के गुप्तचर तंत्र का हाथ है और तब से इन दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है । भारत ने ट्रुडो का यह आरोप अस्वीकार कर दिया ।
Exclusive: Today, shocking revelations about the assassination of the #Sikh leader, #HardeepSinghNijjar in #Canada, have emerged from within the #CCP.
It is alleged that the assassination was carried out by CCP agents.
The purpose was to frame #India, creating discord between… pic.twitter.com/aweBigR1bf— Inconvenient Truths by Jennifer Zeng 曾錚真言 (@jenniferzeng97) October 8, 2023
जेनिफर ने अपने ‘एक्स’ खाते से प्रसारित वीडियो में कहा, ‘‘चीन कम्युनिस्ट पार्टी अर्थात सीसीपी के हस्तक का निज्जर की हत्या में सहभाग है । भारत एवं पश्चिमी देशों मेें मनमुटाव उत्पन्न करने के लिए चीन ने ही इस हत्या का षड्यंत्र रचा था । इसके लिए ‘सीसीपी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्युरिटी’ ने अमेरिका के सिएटल में एक अधिकारी को भेजा और यहां एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें निज्जर की हत्या का षड्यंत्र रचा गया । इसके लिए सीसीपी के हस्तक ने जिसप्रकार भारतीय बोलते हैं, वैसी अंग्रेजी भाषा भी सीख ली । तदनंतर १८ जून को सीसीपी के हस्तक ने गोली मारकर निज्जर की हत्या की और हत्या के प्रमाण नष्ट कर, फरार हो गया । उसने अपने वस्त्र एवं हथियार भी जलाकर नष्ट कर दिए एवं अगले ही दिन कनाडा छोड दिया ।’’
संपादकीय भूमिकाइससे चीन का चरमसीमा पर भारतद्वेष ध्यान में आता है ! विश्व के सामने चीन की यह पोल खोलकर वह विश्व में उपेक्षित हो जाए, इस दृष्टि से सरकार को ठोस प्रयास करने चाहिए ! |
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हमारी स्वतंत्र विदेशनीति नहीं है, परंतु संवाद के मार्ग खुले रखे जाएं ।- RSS Chief Mohan Bhagwat
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar