राष्ट्रध्वज पर गोमूत्र डालकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को कहा, ‘आप आकर पिएं !’

| उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
लंदन (ब्रिटेन) – यहां खालिस्तानियों ने ३ अक्टूबर के दिन भारतीय दूतावास के बाहर आंदोलन किया था । तब उनके द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज का अपमान करने की घटना सामने आई है । खालिस्तानी आतंकवादी गुरुचरण सिंह ने इस आंदोलन के समय भारत का राष्ट्रध्वज भूमि पर रखकर उस पर गोमूत्र डाला और उस पर बोतल रखने का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । इस समय सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को कहा, ‘आप आकर यह पी सकते हैं ।’ इस समय एक भारतीय द्वारा राष्ट्रध्वज को उठाने का भी इस वीडियो में दिख रहा है ।
लंदन में खालिस्तानियों का फिर उपद्रव: भारतीय उच्चायोग के सामने तिरंगे पर डाला गोमूत्र, भारतीय युवक ने राष्ट्रीय ध्वज की बचाई लाज#London #KhalistaniTerrorist #Tiranga https://t.co/kZOZjH5MZl
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) October 3, 2023
कुछ माह पूर्व भी दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने आंदोलन कर हिंसा करने का प्रयास किया था । उनको पहचानने का प्रयास भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसियों द्वारा किया गया है । उसमें भी गुरुचरण सिंह का सहभाग है । वह ब्रिटेन के ‘दल खालसा’ संगठन का सदस्य है । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस प्रकरण में सामाजिक माध्यमों पर जिन खालिस्तानियों के छायाचित्र प्रसारित किए हैं, उनमें गुरुचरण १७ वें क्रमांक पर है ।
संपादकीय भूमिकाब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक खालिस्तानियों के संबंध में लचर भूमिका ले रहे हैं । अब यही खालिस्तानी उनका भी अपमान करने लगे हैं । अब तो ऋषि सुनक खालिस्तानियों पर कठोर कार्यवाही कर उनकी भारत विरोधी कार्यवाहियों को निष्फल करेंगे, यही अपेक्षा है ! |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari