कांग्रेस के संकल्‍पपत्र में मुसलमानों का तुष्‍टीकरण करने पर दिया गया बल !

दंगाविरोधी अभियोगों को वापस लेने के साथ ही मदरसों का आधुनिकीकरण और ‘मॉब लिंचिंग’के (भीड द्वारा की गई हत्‍या) के विरोध में कानून बनाने का आश्‍वासन !

नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र !

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है । उन्होंने कहा, ‘यद्यपि, मैंने प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है, तो भी मैं कांग्रेस में रहूंगा ।’

राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार !

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर जानकारी लेना प्रारंभ कर दिया है ।

उत्तर प्रदेश में आई.ए.एस. अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के सरकारी आवास पर हिन्दू विरोधी दुष्प्रचार और धर्म परिवर्तन पर चर्चा करने का वीडियो प्रसारित !

त्तर प्रदेश के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी का सामाजिक माध्यम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन अपने सरकारी आवास पर उपस्थित कुछ मुसलमानों को हिंदू विरोधी दुष्प्रचार और धर्मांतरण के बारे में बता रहे हैं ।

ग्‍वादर (पाकिस्‍तान) में बलूच संगठन के द्वारा मोहम्‍मद अली जीना की मूर्ति विस्‍फोटकों से की गई ध्‍वस्‍त !

पाकिस्‍तान के बलुचिस्‍तान प्रांत के ग्‍वादर शहर में बलुचिस्‍तान की स्‍वतंत्रता के लिए लडनेवाले संगठन के कार्यकर्ताओ ने पाक के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जीना की मूर्ति बम से ध्‍वस्‍त की ।

अलीगढ (उत्तर प्रदेश) के मदरसे में, ६ वर्ष के बच्चे को लोहे की जंजीर से बांधने की घटना उजागर !

यहां के एक मदरसे में ६ वर्ष के बच्चे को लोहे की मोटी जंजीर से बांधने तथा ४ बच्चों के हाथों में हथकडी लगाए जाने का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो गया है ।

अमेरिका के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की पहल से वहां के राज्य, अक्टूबर को ‘हिन्दू धरोहर माह’ के रूप में मनाएंगे !

अमेरिका की प्रगति में हिन्दू धर्म का अमूल्य योगदान ! – विभिन्न राज्यों के राज्यपाल

नक्सलवाद की समस्या को एक वर्ष में हल करें ! – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश में नक्सलवाद की समस्या एक वर्ष में हल हो सकती थी, तो इसके पहले इसे हल करना आवश्यक था, ऐसा जनता को लगेगा !

 १ अक्टूबर तक भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित न करने पर २ अक्टूबर को जल समाधि लूंगा ! – अयोध्या के महंत परमहंस दास की चेतावनी

जल समाधि लेकर नहीं ,बल्कि संघर्ष करके ही हिन्दू राष्ट्र आ सकता है, यह प्रत्येक हिन्दू को ध्यान में रख कृतिशील होना चाहिए !

(कहते हैं) ‘जम्मू-काश्मीर में मानवाधिकारों के हो रहे उल्लंघन का विरोध !’ – तालिबान

जम्मू-काश्मीर भारत का अंतर्गत विषय है । इस विषय में तालिबान को बोलने की आवश्यकता नहीं,भारत को तालिबान को अच्छे से समझा देना चाहिए । साथ ही इसके आगे ऐसे विधान करने पर सैनिक कार्यवाही करेंगे, ऐसी चेतावनी भी देनी चाहिए !