
रत्नागिरी – रत्नागिरी तालुका के उमरे गांव के एक व्यक्ति से अपयश (बदनामी) का भय दिखाकर १७ लाख रुपये से अधिक की उगाही किए जाने का चौंकानेवाला प्रकरण सामने आया है । इस संबंध में रामचंद्र चिंतामणी केळकर (आयु ५२ वर्ष, उमरे, रत्नागिरी) ने शहर पुलिस थाने में परिवाद पंजीकृत किया है । पुलिस ने सुरैय्या हकीम, हुसेन नाईक, अंजर हकीम एवं अरफान हकीम (सभी निवासी रत्नागिरी) के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट कर उन्हें बंदी बना लिया है । १९ जून को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर सभी को न्यायिक बंदी में भेज दिया गया ।
पुलिस के अनुसार
१. २२ जुलाई २०२५ को शिकायतकर्ता रामचंद्र केळकर अपने भाई से मिलने शहर के एक चिकित्सालय में गए थे । वहां उन्होंने सुरैय्या हकीम नामक महिला को रोते हुए देखा । पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके बेटे की सर्जरी हुई है तथा चिकित्सालय का बिल चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं । इसके पश्चात केळकर ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया तथा आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया ।
२. पश्चात सुरैय्या ने फोन करके आर्थिक सहायता मांगी । मारुति मंदिर क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान केळकर ने उसे १,५०० रुपये दिए । इसके उपरांत उसने और पैसों की आवश्यकता बताई, जिस पर केळकर ने उसके गूगल पे नंबर पर ५०० रुपये भेज दिए ।
३. २३ जुलाई २०२५ को सुरैय्या के मोबाइल से एक पुरुष ने केळकर को फोन कर कहा, “हमने आपकी एवं सुरैय्या की बातचीत रिकॉर्ड कर ली है । यदि अपकीर्ति (बदनामी) से बचना चाहते हो तो १०,००० रुपये दो ।” बदनामी के भय से केळकर ने बताए गए गूगल पे नंबर पर १०,००० रुपये भेज दिए ।
४. इसके पश्चात बार-बार फोन कर बातचीत की रिकॉर्डिंग रिश्तेदारों एवं मित्रों को सुनाने की धमकी देकर उनसे धन की मांग की गई । इन धमकियों से भयभीत होकर केळकर ने २२ जुलाई २०२५ से १९ मई २०२६ के बीच विभिन्न लेन-देन के माध्यम से कुल १७,०९,४९४ रुपये आरोपियों को भेज दिए । लगातार ब्लैकमेलिंग तथा धन उगाही से खीजकर होकर अंततः उन्होंने रत्नागिरी शहर पुलिस थाने में परिवाद पंजीकृत कराया ।
५. परिवाद के उपरांत पुलिस ने सुरैय्या हकीम सहित चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा ३(५), ३०८(२) और ३०८(५) के अंतर्गत याचिका प्रविष्ट कर उन्हें बंदी बना लिया । प्रकरण की आगे की जांच रत्नागिरी शहर पुलिस द्वारा की जा रही है ।
पुणे के ‘विबग्योर स्कूल’ में ईसाई कर्मचारी द्वारा हिन्दू छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास !
Anwar Hussain Arrested : गोहत्या प्रकरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई अनवर हुसैन को बंदी बनाया
Ram Mandir Donation Scam : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी के मामले में दोषी को दंड मिलना चाहिए – विहिप
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
RSS Office Attack : रांची (झारखंड) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए आक्रमण के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने की आशंका !