हिंदू संगठनों ने ७०० किलोग्राम गोमांस सहित वाहन पकडा था !
अलीगड — यहां पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसेन के भाई अनवर हुसैन को बंदी बनाया । यह गिरफ्तारी जनवरी महीने में पकडे गए ७०० किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित गोमांस की तस्करी के प्रकरण में की गई है ।
फॉरेंसिक प्रयोगशाला के जांच ब्यौरे में प्रतिबंधित मांस के गोमांस होने की पुष्टि होने के पश्चात पुलिस ने यह कार्यवाही की ।
१. यह पूरा प्रकरण १५ जनवरी, २०२६ की रात का है । गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक वाहन में प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा है । कार्यकर्ताओं ने गभाना टोल प्लाजा के पास एक वाहन को घेरकर रोक लिया । इस वाहन से बर्फ की सहायता से बक्सों में रखा हुआ मांस जब्त किया गया । जांच करने पर इस मांस का कुल वजन ७०० किलोग्राम से अधिक पाया गया । पुलिस ने मांस का नमूना जांच हेतु मथुरा में स्थित प्रयोगशाला में भेजा था । अप्रैल में प्रयोगशाला से प्राप्त ब्यौरे में स्पष्ट हुआ कि यह मांस किसी सामान्य पशु का नहीं, बल्कि गोमांस था ।
२. पुलिस की जांच में यह सामने आया कि यह प्रतिबंधित मांस ‘अल् हम्द मीट फैक्टरी’ से आपूर्ति किया गया था । इस फैक्टरी का मालिक पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई अनवर हुसैन है । चंडौस पुलिस थाने की पुलिस ने पहले १८ जून की शाम अनवर के कर्मचारी इस्लाम खान को बंदी बनाया । इसके पश्चात अनवर हुसैन को भी बंदी बनाया ।
३. अनवर हुसैन के भाई सरवर हुसेन वर्ष १९८९ में बुलंदशहर से सांसद चुने गए थे । चंद्रशेखर की सरकार में वे केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री भी रहे थे ।

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !