हिमाचल प्रदेश के धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों पर कचरा देखकर विदेशी महिला का भारतीयों से आवाहन ।
धर्म एवं संस्कृति का सम्मान करने का भी आवाहन ।

शिमला (हिमाचल प्रदेश) – हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ कहा जाता है । मैं आपके देश, संस्कृति तथा मंदिरों का सम्मान करती हूं, परन्तु यहां हर जगह शराब की बोतलें तथा कचरा पडा हुआ देखकर मुझे बहुत दुःख हुआ । इतने सुंदर प्राकृतिक स्थान की ऐसी स्थिति देखना पीडादायक है । इस देवभूमि को कचरे से मत भरो, ऐसा आवाहन एक विदेशी महिला पर्यटक ने एक वीडियो के माध्यम से किया । यह महिला किस देश की है ?, यह स्पष्ट नहीं हो सका है । महिला का यह वीडियो सामाजिक माध्यमों पर बडे स्तर पर प्रसारित हुआ है ।
🚯 "Don't Turn Devbhoomi into a Dumping Ground!"
A viral video shows a foreign tourist urging Indians not to litter religious and tourist sites in Himachal Pradesh. She also appealed to people to respect local culture and traditions.
That a foreign visitor has to remind us of… pic.twitter.com/xXvCJRjWiG
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 19, 2026
जंगल क्षेत्र का वीडियो दिखाते हुए इस महिला ने कचरे के ढेरों की ओर नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया । ‘यहां का परिसर, दृश्य बहुत सुंदर हैं, परन्तु हर जगह पडी बोतलों तथा प्लास्टिक के कारण इसकी सुंदरता खराब हो रही है । ऐसा करना बंद करें, ऐसा उसने कहा । पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए इस महिला ने कहा कि कचरा अपने वाहन में ही रखें । घर, होटल या कूडेदान मिलने के बाद ही कचरा डालें । ‘अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करें’, ऐसा आवाहन भी उसने अंत में हाथ जोडकर किया ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
सहस्रों एकड भूमि के घोटाले की जांच हेतु धाराशिव के जिलाधिकारी द्वारा ३ सदस्यीय समिति का गठन !