(हिजाब मुस्लिम महिलाओं द्वारा सिर एवं गर्दन को ढकने के लिए पहना जानेवाला वस्त्र है ।)

तेहरान (ईरान) – ईरान में एक गायिका को हिजाब के बिना गीत प्रस्तुत करने के कारण ७४ कोडे मारने का दंड सुनाया गया है । इसके साथ ही उस पर २ वर्षों तक ईरान छोडने पर प्रतिबंध तथा २ वर्षों तक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर भी रोक लगा दी गई है ।
२९ वर्षीय परस्तू अहमदी नामक इस गायिका को एक लाइवस्ट्रीम (ऑनलाइन) प्रस्तुति के समय हिजाब न पहनने के कारण यह दंड दिया गया । ईरान के एक न्यायालय ने इस संगीत कार्यक्रम से जुडे निर्माण दल के ८ सदस्यों को भी दोषी ठहराया है, जिनमें संगीतकार भी सम्मिलित हैं । विश्वभर के मानवाधिकार संगठनों एवं कलाकारों ने इस निर्णय की आलोचना की है ।
१. यह प्रकरण दिसंबर २०२४ में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम से संबंधित है । इस कार्यक्रम में अहमदी ने बिना हिजाब पहने एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया था । यह कार्यक्रम उनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया गया था । कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत अहमदी एवं कई संगीतकारों को बंदी बना लिया गया था, यद्यपि बाद में उन्हें मुक्त कर दिया गया ।
२. ईरानी गायिका को दंड दिए जाने के निर्णय की विश्वभर में आलोचना हो रही है । बहार गंदेहारी, जो ‘सेंटर फॉर ह्युमन राईट्स इन ईरान’ की निदेशक हैं, ने कहा कि ऐसा दंड यह स्मरण दिलाता है कि ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति में कोई वास्तविक सुधार नहीं हुआ है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या