अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ऐतिहासिक सफलता ।
(‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ अर्थात फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स अर्थात ही आर्थिक कृति कार्यदल)

पैरिस (फ्रांस) – भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बडी सफलता मिली है । भारत के वरिष्ठ ‘आई.ए.एस्.’ अधिकारी विवेक अगरवाल को ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’, इस विश्वस्तर की संस्था का उपाध्यक्ष चुना गया है । इस प्रभावशाली विश्वस्तरीय संस्था में किसी भारतीय अधिकारी को पहली बार ही इतना बडा पद मिला है । यहां आयोजित इस संस्था की बैठक में यह निर्णय लिया गया । अगरवाल मध्यप्रदेश ‘कैडर’ के १९९४ बैच के ‘आई.ए.एस्.’ अधिकारी हैं । वर्तमान समय में वे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिवपद पर कार्यरत हैं ।
१. ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ के उपाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई २०२६ से जून २०२७ तक रहेगा । अगरवाल को आर्थिक विषयों एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों का बडा अनुभव है ।
२. इसके पूर्व वे वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे हैं तथा उन्होंने ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है ।
🔹 India to assume Vice-Presidency of the Financial Action Task Force for the first time
🔹 Vivek Aggarwal, Secretary, @MinOfCultureGoI, appointed Vice-President of FATF for the term of July 2026- June 2027
🔹 The Vice-President of the #FATF is elected by the FATF Plenary from… pic.twitter.com/WAVPfYNl3c
— PIB India (@PIB_India) June 19, 2026
३. इस नियुक्ति पर बोलते हुए अगरवाल ने कहा कि ‘मनी लाँडरिंग’ (काले धन को सफेद बनाने की प्रक्रिया) एवं आतंकवाद को मिलनेवाली वित्तिय सहायता के विरुद्ध भारत की सशक्त नीतियों का यह फल है ।
४. वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए मैं काम करूंगा, यह विश्वास उन्होंने व्यक्त किया ।
५. हाल ही के वर्षाें में आर्थिक सुरक्षा एवं डिजिटल पेमेंट प्रणाली के क्षेत्र में भारत के काम से विश्व का भारत के प्रति का विश्वास और दृढ हुआ है ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण