श्रीराम मंदिर के नाम पर ट्रस्ट स्थापित कर धन एकत्र करने वाली संस्थाओं की भी जांच करने की मांग ।

हरिद्वार (उत्तराखंड) – विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट भगवान श्रीराम के लिए प्राप्त प्रत्येक पैसे के प्रति उत्तरदायी है तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे दंड मिलना चाहिए । यहां विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई । बैठक के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में विहिप ने कहा कि रामालय ट्रस्ट तथा श्रीरामजन्म मंदिर पुनर्निर्माण ट्रस्ट सहित श्रीराम मंदिर के नाम पर धन या सोना एकत्र करने वाली अन्य संस्थाओं के खातों की भी जांच होनी चाहिए ।
जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं ।
विहिप ने कहा कि श्रीराम मंदिर के दान की चोरी की जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा । यह भी देखा जाना चाहिए कि किसकी भूमिका जानबूझकर किए गए अनियमित कार्य की है एवं किसकी केवल असावधानी की । श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को पूरी तरह दोषमुक्त तथा पारदर्शी बनाया जाना चाहिए । विहिप ने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल अयोध्या तथा श्रीराम मंदिर के विषय को वर्ष २०२७ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोडने का प्रयास कर रहे हैं । विहिप ने सर्वदलीय समिति द्वारा जांच कराने की मांग को भी निरस्त करते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नहीं सौंपी जा सकती ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु